महासमुन्द

समाज गौरवों को सम्मानित करने कलार महासम्मेलन में आ रहे राष्ट्रीय पदाधिकारी, तैयारियां जोरों पर
04-Feb-2023 7:17 PM
समाज गौरवों को सम्मानित करने कलार महासम्मेलन में आ रहे राष्ट्रीय पदाधिकारी, तैयारियां जोरों पर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 4 फरवरी। कलार समाज रविवार 12 फरवरी को महासमुंद में महासम्मेलन करने जा रहा है। महासमुंद, गरियाबंद और धमतरी जिलों की अगुवाई में होने जा रहे इस महासम्मेलन में छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों से कलार परिवार शामिल होंगे।

आयोजन समिति के संयोजक और जिलाध्यक्ष नीरज गजेंद्र ने बताया कि महासम्मेलन में सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक, व्यापारिक, शैक्षणिक, खेलकूद, कला.साहित्य, कृषि और महिला सशक्तिकरण आदि नौ श्रेणियों में समाज को गौरवान्वित करने वाले प्रतिभाशाली लोगों का सम्मान किया जाएगा।

प्रतिभाओं को सम्मानित करने के लिए महासम्मेलन में राष्ट्रीय पदाधिकारी पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि महासम्मेलन में लोकसभा सभापति पैनल के वरिष्ठ सांसद रमादेवी कलार, बिहार भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष और सांसद डा संजय जायसवाल, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, छत्तीसगढ़ के विधायक संगीता सिन्हा, डॉ. विनय जायसवाल, पूर्व विधायक भैयालाल सिन्हा, श्यामबिहारी जायसवाल, महापौर कंचन जायसवाल, शशि सिन्हा, राजकुमारी सिन्हा समेत समाज के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

आयोजन समिति के अध्यक्ष और जिला संरक्षक ईश्वर सिन्हा ने बताया कि महासम्मेलन की तैयारी को लेकर महासमुंद, गरियाबंद, धमतरी समेत राज्य के विभिन्न सामाजिक जिलों में बैठकें की गई हैं। मंडलेश्वरों की मौजूदगी में उन क्षेत्रों के गांवों में समाजजनों ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया है।

महासम्मेलन की तैयारी को लेकर विभिन्न हिस्सों में जिलाध्यक्ष कालीदास सिन्हा धमतरी, दीनूराम सिन्हा गरियाबंद, सीताराम सिन्हा पिथौरा, मुरलीधर सिन्हा गरियाबंद, योगेश्वर राजू सिन्हा, उमेश नशीने महासमुंद, मंडलेश्वर पुनीत सिन्हा पिथौरा, डूमनलाल सिन्हा बागबाहरा, दानेश्वर सिन्हा महासमुंद, राधेलाल सिन्हा सिरपुर, शिवप्रसाद डडसेना बसना, ओमप्रकाश सिन्हा फिंगेश्वर, शिवलाल सिन्हा छुरा, रामलाल सिन्हा राजिम, नंदकुमार सिन्हा गरियाबंद, दसरूराम सिन्हा मैनपुर, तुलसीराम सिन्हा देवभोग, संतोष सिन्हा धमतरी, हिरेश्वर सिन्हा कुरूद, नरेश सिन्हा मगरलोड,पन्नालाल सिन्हा नगरी, डूमेंद्र गजेंद्र भखारा महासम्मेलन की तैयारी में हैं।

महासम्मेलन के दिन सुबह निकलेगी बाइक रैली

कलार महासम्मेलन के दिन 12 फरवरी की सुबह 10 बजे समाज जनों की बाइक रैली निकलेगी। बाइक रैली के माध्यम से कलार समाज की एकजुटता को प्रदर्शित करने की तैयारी की जा रही है। बाइक रैली संजय कानन के पास स्थित सर्व समाज मांगलिक भवन परिसर से शहर के लिए निकलेगी और बरोंडाचौक, कचहरी चौक, नेहरू चौक, बिठोबा टाकिज चौक होते हुए महासम्मेलन स्थल पहुंचेगी। बाइक रैली का आयोजन समाज के युवा मंच द्वारा किया जा रहा है। जिसमें समाज के पदाधिकारी और महिला-पुरूष शामिल होंगे।

समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी बसंत सिन्हा और निरंजन सिन्हा ने बताया कि महासम्मेलन की पूर्व संध्या शनिवार 11 फरवरी को महासम्मेलन स्थल में समाज के पदाधिकारी जुट रहे हैं। महासम्मेलन के पहले सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रणनीति तय करने के लिए वरिष्ठ पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।

बैठक के माध्यम से समाज की आगामी गतिविधियों की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इस बैठक में प्रांत स्तर के पदाधिकारी दिशा.निर्देश देंगे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news