बलौदा बाजार

ब्लॉक कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा
05-Feb-2023 2:51 PM
ब्लॉक कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 5 फरवरी।
ब्लॉक कांग्रेस ग्रामीण बलौदाबाजार द्वारा ग्राम कुकुरदी, ढनढनी, करमनडीह एवं खेलवारडीह में  हाथ से हाथ जोड़ो पद यात्रा कर  ग्रामीणों को भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया।
अध्यक्ष विक्रम गिरी के नेतृत्व पाठ्यपुस्तक निगम अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, पूर्व विधायक जनकराम वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष तुलसी राम वर्मा सहित कांग्रेसजनों की विशेष उपस्थिति में कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों के कर्जा माफ, 1 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना सहित अन्य किसान, ग्राम विकास कार्यो की चर्चा कर सरकार के चार साल की उपलब्धियों से अवगत कराया।

इस अवसर पर गंभीर सिंह ठाकुर, लखेस साहू, गणेश शंकर साहू, टिकेश्वर साहू, संतोष साहू देवक राम जांगड़े, गणेशु ध्रुव दुर्गा दास, सुरेश साहू, कोमल साहू, परमानंद वर्मा, भोजराम ध्रुव, संतोष धृतलहरे, लखन साहू, संतोष साह सरपंच मोहतरा, फुलेश्वरसाहू, थनवार वर्मा, महेंद्र वर्मा, योगेंद्र पटेल, मदन साहू, मुक्ति रजक, अंतराम साहू, शिवचरण खूंटे, गंगा साहू, देवचारण, कला साहू, गेंदीसाहू, प्रभासाहू, गोपालसाहू, उत्तम ध्रुव, मकुंद ध्रुव, रमेश ध्रुव, गीतासेन, कुमारी साहू, शकुन सेन, देवकी साहू, उर्मिला साहू, विमला मरकाम, शांति ध्रुव, दिलीप खूंटे, हीरा मरकाम,  सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news