राजनांदगांव

राहुल का संदेश पहुंचाने कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंच रहे घर-घर
05-Feb-2023 4:31 PM
राहुल का संदेश पहुंचाने कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंच रहे घर-घर

शहर के दक्षिण ब्लॉक के मोहारा में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 5 फरवरी।
अखिल भारतीय कांग्रेस के आह्वान पर प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर शहर कांग्रेस के निर्देशन व दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस की अगुवाई में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का संदेश व छत्तीसगढ़ सरकार के जनहितकारी योजनाओं को हर बूथ के एक-एक मतदाता तक पहुंचाने के लिए संकल्पित कांग्रेसजनों ने 3 फरवरी को मोहारा वार्ड में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाली।

शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के निर्देशन व दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस प्रभारी श्रीकिशन खंडेलवाल के सानिध्य व दक्षिण ब्लॉक कमेटी के अध्यक्ष सूर्यकांत जैन के नेतृत्व में मोहारा वार्ड नं. 47 में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाली।

यात्रा बजरंग नगर से मिलपारा, कोष्टापारा, गौठानपारा, ब्राम्हणपारा, तालाबपार होते हुए शंकर मंदिर के पास यात्रा का समापन हुआ। यात्रा में पार्षद सरिता प्रजापति, अवधेश प्रजापति, सरोज प्रधान, बीना दुबे, कुशल रजक, अनिला सिन्हा की सक्रिय भूमिका में यात्रा 7 किमी तक चली।

दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस प्रभारी श्रीकिशन खंडेलवाल ने कहा कि राहुल गांधी के अनुरूप देश को एकता और भाईचार कायम रहे, इन्हीं भावनाओं के साथ भारत  जोड़ो यात्रा निकाली गई और उस यात्रा का उद्देश्य बताने कांग्रेस परिवार हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाली गई है।

दक्षिण ब्लॉक कमेटी के अध्यक्ष सूर्यकांत जैन ने कहा कि कांग्रेस आजादी की लड़ाई, आजादी के बाद देश को एकसूत्र में पिरोया, आज देश फिर मुश्किल दौर से गुजर रही है। जिसको लेकर राहुल गांधी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई। उनका संदेश पत्र को हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के माध्यम से घर-घर तक पहुंचाने कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता लगे हुए हैं।

यात्रा में महापौर हेमा देशमुख, छग अल्पसंख्यक आयोग उपाध्यक्ष हफीज खान,  शारदा तिवारी, फिरोज अंसारी, झम्मन देवांगन, नरेश शर्मा, आसिफ अली, अशोक फडऩवीस,  विनय झा, शरद पटेल, मनीष गौतम समेत अन्य लोग शामिल थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news