महासमुन्द

महासमुंद, 5 फरवरी। वेद माता गायत्री की 108 कुण्डीय नवचेतना जागरण गायत्री महायज्ञ कृषि उपज मंण्डी प्रंगण पिटियाझर महासमुंद में आयोजित है। पूर्व विधायक एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक डॉ. विमल चोपड़ा ने कलश यात्रा के पूर्व वेद माता गायत्री की विधिवत पूजा अर्चना की। पश्चात् कलश एवं कलश धारण करने वालों की भी पूजा कर पुष्प एवं कुमकुम से स्वागत किया। इस दौरान पार्षद देवीचंद राठी, भाजपा अजा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष उत्तरा प्रहरे,सांसद कार्यालय प्रभारी मोहन साहू, भाजपा झुग्गी झोपडी़ प्रदेश कार्यकारणी सदस्य महेन्द्र सिका, सहकार भारती जिलाध्यक्ष जितेन्द्र साहू, सांसद प्रतिनिधि राकेश सचेदवा, अल्पसंख्यक शहर मण्डल अध्यक्ष नईम खान, भाजपा नेता विक्की गुरूदत्ता, भाजपा कार्यालय प्रभारी नरेन्द्र गिरी, भाजपा नेता भूपेन्द्र सार्वा ने भी पुष्पहार कुमकुम अर्पित कर पूजन वंदन किया।