गरियाबंद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम, 5 फरवरी। पिछले दिनों बोरियाकला साहू समाज भवन लोकार्पण समारोह सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्यअतिथि के रूप में ताम्रध्वज साहू मंत्री (लोक निर्माण गृह पर्यटन विभाग) छत्तीसगढ़ शासन, अति विशिष्ट अतिथि संदीप साहू राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष तेलघानी विकास बोर्ड छ.ग.शासन (राज्य मंत्री दर्जा), पंकज शर्मा (विधायक प्रतिनिधि) अध्यक्षता डॉ पंचराम साहू कार्यकारी अध्यक्ष छ. ग.प्रदेश साहू संघ, विशिष्टअतिथि के रूप में पवन साहू (अध्यक्ष रायपुर संभाग), द्वारिका साहू प्रदेश सयोजक (आई .टी. प्रकोष्ठ), देवनाथ साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ रायपुर ग्रामीण,नरेश साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ रायपुर ग्रामीण युवाप्रकोष्ठ,सोहन साहू तहसील साहू संघ,वीरेंद्र साहू पूर्व अध्यक्ष सेरीखेड़ी परिक्षेत्र,बली राम साहू अध्यक्ष सेरीखेड़ी परिक्षेत्र, परमानंद साहू अध्यक्ष साहू समाज बोरियाकला, देवप्रसाद साहू अध्यक्ष टेमरी साहू समाज,सहित प्रदेश,जिला, तहसील,परिक्षेत्र के अनेक पदाधिकारीगण एवं ग्राम वासी उपस्थित हुए।