महासमुन्द

अमावस गांव से हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा समाप्त
06-Feb-2023 3:15 PM
अमावस गांव से हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा समाप्त

महासमुंद, 6 फरवरी।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  की मंशा अनुरूप विनोद सेवन लाल चंद्राकर संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन विधायक महासमुंद, डॉ. रश्मि चंद्राकर अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी महासमुंद के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ढेलू निषाद अमर अरुण चंद्राकर जिला पंचायत सदस्य प्रभारी तुमगांव जोन सचिन गायकवाड कोषाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महासमुंद, गिरधर आवड़े सेक्टर प्रभारी भोरिंग, के नेतृत्व में 4 फरवरी को ग्राम अमावस में हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा समाप्त हुआ है।

बीते 4 फरवरी को अमावस में कांग्रेसियों ने घर घर जाकर पंपलेट वितरण किया। बाद ग्राम बेलटूकरी पहुंचकर गली भ्रमण किया। ग्राम पंचायत भवन में जन चौपाल लगाकर योजनाओं के बारे में जानकारी दी। ग्राम अछोली पहुंचकर गली भ्रमण कर सामुदायिक भवन में जन चौपाल लगाया। इस दौरान प्रमुख रूप से दादू राम नायक, देवनारायण साहू, संतोष धीवर, राकेश टंडन, सोनसाय निर्मलकर, श्याम लाल पटेल, डिगेशवर सत्यम, हरिशंकर, डेरहाराम, मन्नू लाल जांगड़े, मनोज जोशी, विष्णु राम बंजारे, छविराम पटेल, राधे लाल साहू, छगन जांगड़े उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news