रायगढ़

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जलाया केंद्रीय बजट
07-Feb-2023 4:56 PM
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जलाया केंद्रीय बजट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 7 फरवरी।
अपने 8 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने आज केंद्रीय बजट की प्रतियां सरेआम जलाकर बजट का विरोध किया। उनका कहना है कि बजट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायकों की उपेक्षा की गई है।
प्रदेश के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पिछले कई दिनों से अपने 8 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। उनका कहना है कि केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार उनकी कोई नहीं सुन रहा है। ऐसे में केंद्रीय बजट उनके लिए बेमानी है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने न तो उनके होटों का ख्याल रखा गया है न ही उनकी समस्या सुनी गई।  

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्हें जीवन जीने लायक भी वेतन नहीं दिया जाता। क्या किसी का परिवार 6 हजार में चल जाता है ? कम कम उन्हें कलेक्टर दर का वेतन दिया जाना चाहिए। जब सम्मानजनक वेतन उन्हें खुद नहीं मिलेगा तो वे कैसे जिएंगे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news