बस्तर

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष 11 को आएंगे बस्तर, तैयारियों में जुटी भाजपा
07-Feb-2023 9:15 PM
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष 11 को आएंगे बस्तर, तैयारियों में जुटी भाजपा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 7 फरवरी।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 11 फरवरी को बस्तर प्रवास पर आयेंगे, राष्ट्रीय अध्यक्ष के बस्तर आगमन को लेकर भाजपा तैयारियों में जुट गयी है, जेपी नड्डा जगदलपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर सभा को भी संबोधित करेंगे, भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने आज पार्टी के नेताओं की बैठक कर तैयारियों की जानकारी ली और राष्ट्रीय अध्यक्ष के महत्वपूर्ण बस्तर प्रवास को लेकर निर्देश भी दिये।

श्री नड्डा की आयोजित होने वाली सभा के लिये स्थल चयन पर विचार किया जा रहा है, भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने पार्टी कार्यालय में बैठक के उपरांत लालबाग मैदान और रेल्वे मैदान पहुँच कर मुआयना किया, राष्ट्रीय अध्यक्ष की सभा किस स्थल में होगी, यह अभी तय नहीं हो पाया है, प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा व मंत्रणा के बाद सभा स्थल का चयन अंतिम रूप पायेगा। 11 फरवरी को निर्धारित राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रवास को गिनती के दिन ही शेष है, जिसे देखते हुये भाजपा संगठन गंभीरता से तैयारियों को गति देने में ऊर्जा फूंक रहा है।  

श्री नड्डा का होने बस्तर प्रवास राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इस वर्ष के आखिर में प्रदेश में विधानसभा चुनाव होना है, आज बैठक व तैयारियों के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी,शिवनारायण पाण्डेय, सुधीर पाण्डेय, श्रीधर ओझा, रामाश्रय सिंह, वेदप्रकाश पाण्डेय, आलोक अवस्थी, सुरेश गुप्ता,आर्येन्द्र सिंह आर्य,बृजेश भदौरिया,अनिल लुंकड़ आदि मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news