कवर्धा

2 दिवसीय आदिवासी राजगोंड़ महासभा‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
09-Feb-2023 2:28 PM
2 दिवसीय आदिवासी राजगोंड़ महासभा‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बोड़ला, 9  फरवरी। श्रीबुढ़ादेव राजगोंड समाज सेवा समिति प्रधान कार्यालय भोरमदेव (छ.ग) के तत्वावधान में आदिवासी राजगोंड समाज का दो दिवसीय 14वीं महासभा का आयोजन ग्राम कंकालीन (पचराही), वि.ख.-बोड़ला में आयोजित हुआ।

दो दिवसीय राजगोंड महासभा में 3 जिलों कबीरधाम (कवर्धा राज, पंडरिया राज), मूंगेली(लोरमी राज) तथा बिलासपुर (कोटा राज) से 17 विभिन्न सामाजिक केन्द्रों से समाज के लोग हजारों की संख्या में उपस्थिति होकर महासभा में विभिन्न विषयों पर अपनी अपनी बातें रखीं। कार्यक्रम में सभी लोगो ठहरने भोजन व सभी प्रकार की व्यवस्था रखी गई थी।
 

इन विषयों पर की गई बात
 सामाजिक महासभा में सामाजिक संविधान नियमावली की समीक्षा, सामाजिक संगठन, सामाजिक इतिहास वा संस्कृति तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक विकास, धर्मांतरण और संवैधानिक अधिकारों के संबंध में चर्चा कर विभिन्न प्रस्ताव पास किया गया। राजगोंड समाज का दो दिवसीय 14 वीं महासभा का आयोजन में सामाजिक नियामावली 39 बिंदुओं पर बिंदुवार समीक्षा किया गया ,मुख्य रूप से समाज के विभिन्न नेंग दस्तूर जन्म, विवाह तथा मृत्यु संस्कारों एवं सभी प्रथागत व्यवस्थाओं को सुदृढ़ीकरण करने वा कुछ नवीन प्रस्ताव भी पास किया गया। समाज के सभी सुख-दुख के कार्यों में पूर्ण रूप से शराब को बंद किया गया। महासभा में राजगोंड समाज के महिला प्रभाग और युवा प्रभाग का गठन कर समाज को संगठित करने का भी निर्णय लिया गया। महासभा के मुख्य अतिथि निलकरणठाकुर (राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल राजगोंड महासभा भारत वर्ष) ने अपने उद्बोधन में कहा कि राजगोंड समाज देश के 14 प्रदेशो में निवासरत है तथा राजगोंड समाज का गौरवशाली इतिहास और संस्कृति रहा है। हमें अपने समाज के सभी जिलों और प्रदेशों के लोगों से जुडक़र संगठित होने की आवश्यकता है।

महासभा के विशेष अतिथि रहे  सुलूक चंद नाग(राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल राजगोंड महासभा भारत वर्ष), एम डी ठाकुर (अध्यक्ष गोड़ महासभा धमधागढ़) विदेशी राम धुर्वे (प्रधान संरक्षक राजगोंड  पिताम्बर ठाकुर (महासचिव अखिल राजगोंड महासभा भारत वर्ष) सभी ने अपनी बातें रखीं।  महासभा कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पुष्पा ठाकुर (राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रभाग)। 

 डी एन बघेल (प्रदेश अध्यक्ष छ.ग.),राजकुमार ठाकुर (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष),गौतम नेताम( जिला अध्यक्ष महासमुंद),तुलाराम ठाकुर (संरक्षक महासमुंद) सुशील कश्यप ( कोंडागांव कोषाध्यक्ष), फगनू राम धुर्वे (अध्यक्ष राजगोंड महासभा भोरमदेव), लखनसिंह धुर्वे(संरक्षक),सालिक राम मेरावी(महासचिव),उत्तम सिंह मस्कोले, रामदयाल पोर्ते,तारण मरकाम,दौलत मेरावी,अमर सिंह धुर्वे ,सुंदर सिंह मेरावी,जोधनसिंह खुसरो, कन्हैया मेरावी, मोहित मेरावी,रसपाल सिंह टेकाम, भाग सिंह मरावी,रामजी मेरावी, चैन सिंह मेरावी,रामशाय मेरावी,रामफल राज, चैन सिंह खुसरो,रामजी मेरावी,लाला राम धुर्वे,दुखीराम मरकाम, हुकुम सिंह धुर्वे,रूप राम धुर्वे, शोभित राम धुर्वे,तिहार सिंह श्याम,प्यारे लाल धूर्वे, शेर सिंह पंद्राम,जीवन श्याम ,चैत राम परस्ते,गणेश टेकाम कांशीराम उइके, राजेश मेरावी, प्रितम मेरावी, आनंद मेरावी सहित विभिन्न सामाजिक केन्द्रों,गांवों तथा जिला कबीरधाम, मुंगेली, बिलासपुर, महासमुंद, कोंडागांव से हजारों की संख्या में राजगोंड सगा समाज उपस्थित रहे। 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news