सूरजपुर

भाजपा का चक्काजाम, 2 घंटे बंद रही गाडिय़ों की आवाजाही
17-Feb-2023 7:52 PM
भाजपा का चक्काजाम, 2 घंटे बंद रही गाडिय़ों की आवाजाही

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजपुर, 17 फरवरी। बस्तर में नक्सलियों द्वारा किए गए भाजपा नेताओं के हत्या के विरोध में भाजपा का प्रदेश व्यापी चक्काजाम के तहत राजपुर में नगर के गांधी चौक में भाजपा नेताओं द्वारा लगभग 2 घंटे का चक्काजाम किया। इस दौरान दोनों ओर से आने जाने वाली वाहनों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया।

बस्तर में नकसलियों के द्वारा लगातार किये जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में आज बलरामपुर जिले के राजपुर गांधी चौक पर भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रदेश व्यापी 2 घंटे का चक्काजाम किया गया।

इस दौरान पूर्व संसदीय सचिव सिद्धनाथ पैकरा ने कहा कि भाजपा शासन काल में किये गए कई उपलधियों को कांग्रेस अपना बता कर भुनाने में लगी है। पूर्व में कांग्रेस शासन काल में नक्सलियों का इतना भय था कि लोग शाम होते ही गांव गलियों तक जाना दूभर था। भाजपा के शासन में पूरे प्रदेश नक्सलियों से भय मुक्त था। आज फिर प्रदेश में कांग्रेस का राज है और नक्सली फिर से अपना पैर जमा रहे हैं।

प्रदेश युवा मोर्चा महामंत्री अंकित जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस के शासन में भाजपा नेताओं की हत्या की जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार जुगनू की तरह है जो केवल पल भर का उजाला करते हैं भाजपा सूरज की तरह है जिसकी रोशनी से सारा देश जगमाता है।

कार्यक्रम के प्रभारी जिला महामंत्री संजय सिंह प्रवीण अग्रवाल, अनिल दुबे कमला प्रसाद सिंह शुभम सोनी सहित अन्य भाजपा के पदाधिकारियों ने कांग्रेस सरकार को कोसते हुए आगामी चुनाव में भाजपा को बहुमत में लाने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मौजूदा कांग्रेसी सरकार के लचर व्यवस्था व उनके प्रोत्साहन पर ही नक्सलियों के द्वारा चुन-चुन कर भाजपा कार्यकर्ताओं का हत्या कर पूरे प्रदेश में भाजपा के कार्यकर्ताओं को डराने का काम कर रही है लेकिन भाजपा के कार्यकर्ता इनके इस कृत्य से डरने वाले नहीं है और इस विधानसभा चुनाव में पूरे जोश के साथ उतर कर छत्तीसगढ़ में दोबारा भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प किया है। कार्यक्रम पश्चात भाजपा कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार राजपुर सुरेंद्र पैकरा को ज्ञापन सौंपा।

 इस दौरान सिद्धनाथ पैकरा  संजय सिंह व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रवीण अग्रवाल अंकित जयसवाल  अनिल दुबे प्यारेलाल जायसवाल सहदेव लाकड़ा उपस्थित थे। कार्यक्रम में मंच संचालन कार्यक्रम के प्रभारी भाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह एवं आभार प्रदर्शन मंडल अध्यक्ष अनिल दुबे ने किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news