बलरामपुर

प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के 4 वर्ष पूरे, 200 किसानों का सम्मान
26-Feb-2023 8:27 PM
प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के 4 वर्ष पूरे, 200 किसानों का सम्मान

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजपुर, 25 फरवरी।
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मुन्ना लाल चौधरी के अध्यक्षता एवं बलरामपुर भाजपा के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल  के मुख्य आतिथ्य में जिला बलरामपुर स्थित किसान भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वकांक्षी योजना प्रधानमंत्री    किसान सम्मान योजना के सफल 4 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम में पहुंचे करीब 200 किसानों को जिनको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है उनको श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओमप्रकाश जायसवाल ने किसानों को संबोधित करते करते हुये कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार गंगा जल हाथ में लेकर झूठा कसम खाकर सरकार बनाने वाले प्रदेश के जनता को गुमराह कर रही है। कांग्रेस के दिग्गज मंत्री को स्तीफा देना पड़ा क्योंकि प्रधानमंत्री आवास बनाने में नाकाम है। आवास आपको मिले कांग्रेस अपना वादा निभाये। लगातार भारतीय जनता पार्टी वर्तमान निकम्मी कांग्रेस सरकार को जगाने के लिए सडक़ पर आन्दोलन कर रही है।जब से केंद्र में मोदी सरकार बनी है तब से किसानों के हित में जनकल्याणकारी योजना लागू है इसके तहत प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत प्रेत्यक किसान को 6 हजार रुपए प्रति वर्ष सीधे उनके खाते में दिया जा रहा है।

नवनियुक्त किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुन्ना लाल चौधरी ने कहा-भाजपा ही किसानों का सम्मान कर सकती है क्योंकि झूठ बोलकर कांग्रेस सरकार  किसानों वोट लेने का काम किया है किसानों को छलने का काम किया है। किसानों का रकबा कम कर दिया गया,बोनस रोका गया ,ऋण माफी करने के नाम पर वोट लेने के बाद सभी किसानों का ऋण भी माफ नहीं किया गया आज किसान ठगा महसूस कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तौर पर प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये किसानों के खाते में सीधे डाल रही है जिससे किसानों को खेती करने में आसानी हो रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का सफल 4 वर्ष पूरा होने पर बलरामपुर जिले के किसान भवन में करीब 200 किसानों को श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह ,महामंत्री दीनानाथ यादव, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णा गुप्ता भाजपा जिला कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभय मोहन भट्ट पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल कृष्ण मिश्रा,जिला मंत्री विकास मंडल चांदो किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष  जायसवाल रामानुजगंज किसान मोर्चा अध्यक्ष सरवन यादव काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं किसान उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news