सूरजपुर

गोंगपा ने हड़ताली आंबा कार्यकर्ताओं की मांगों का किया समर्थन
27-Feb-2023 8:17 PM
गोंगपा ने हड़ताली आंबा कार्यकर्ताओं की मांगों का किया समर्थन

प्रतापपुर, 27 फरवरी। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी सूरजपुर जिला इकाई के पदाधिकारियों ने प्रदेश में कर रहे आँगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ की आंदोलन को समर्थन किया है। 

गोंगपा सूरजपुर जिला महासचिव चंद्रदीप कोर्चो ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार व केंद्र की भाजपा सरकार दोनों ने के संविदा कर्मचारियों व अन्य विभागों में कार्यरत कर्मचारियों की मांग को पूरी नहीं किया है सिर्फ गुमराह कर के रखे हैं। वहीं आँगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ के आंदोलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों की मांगों को नजर अंदाज कर रही है। पिछले कई दिनों से आँगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ ने प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों व ब्लॉक स्तर पर अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालिन धरने पर बैठे हुए हैं और इनकी मांग को कांग्रेस सरकार पूरी तरह दरकिनार कर रही है, जबकि इनकी सारी मांगें जायज है।

आगे कहा कि कांग्रेस सरकार सत्ता में आने से पहले अपने जन घोषणा पत्र में कई बड़े बड़े वादे किये, लेकिन प्रदेश में सत्ता मिलते ही अपने जन घोषणा पत्र को भूल गई है, वहीं आँगनबाड़ी कर्मचारी अपने मांग को लेकर अलग अलग तरीके से विरोध कर सरकार को ध्यानाकर्षण करा रहे हैं, लेकिन प्रदेश सरकार अभी तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया है।  

जिला कार्यवाहक अध्यक्ष देवसाय पोया ने कहा कि कांग्रेस सरकार की चार साल बीत चुका है पर भी अपने जन घोषणा  को एक भी पूरा नहीं किया है सिर्फ जनता को गुमराह कर के रखा है। 

आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे गोंगपा के पदाधिकारी,सम्भागीय सचिव राजकुमार पोया, कवल साय सरुता, धर्मपाल पोया, जगमोहन टेकाम, चन्दरमिला आयाम, गोविंदराम मराबी, राम सिंह शामिल रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news