गरियाबंद

सीएम का ऐलान किसानों को मिलेगा धान का समर्थन मूल्य, टिकेन्द्र ने जताया आभार
28-Feb-2023 3:57 PM
सीएम का ऐलान किसानों को मिलेगा धान का समर्थन मूल्य, टिकेन्द्र ने जताया आभार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 28फरवरी।
मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के किसानों को बड़ा तोहफा दिया हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने अगले साल 2800 रूपए धान की समर्थन मूल्य देने का ऐलान किया है। इस ऐलान से छत्तीसगढ़ के किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है। उक्त ऐलान पर राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं  अभनपुर जनपद के पूर्व सभापति टिकेन्द्र सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की आभार व्यक्त किया है। 

उन्होंने कहा कि किसान हितैषी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के किसानों को हर संभव मदद दी है। किसानों के हितों का ख्याल रखा है। छत्तीसगढ़ के मजदूर, नौजवान और किसान सबको साथ लेकर छत्तीसगढ़ सरकार चल रही है। सबकी आय में वृद्धि हो इसके लिए प्रदेश के मुखिया ने कई योजनाओं का क्रियान्वयन भी किया है। कांग्रेस जो कहती है, करके दिखाती है। कांग्रेस कभी भी झूठी वादे नहीं करती। 

उन्होंने कि छत्तीसगढ़ धान का कटोरा कहा जाता है, क्योंकि सबसे ज्यादा धान की पैदावार छत्तीसगढ़ में होती है। छत्तीसगढ़ सरकार भी किसानों को खुशहाल रखने और आर्थिक स्थिति को मजबूत करने ठान लिया है। भूपेश बघेल सरकार के 2800 रूपए धान खरीदी का समर्थन मूल्य देने पर निश्चित रूप से किसानों के चहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई है। 

श्री ठाकुर ने कहा कि आने वाले वित्तीय वर्ष से बेरोजगारी भत्ता मिलना प्रारंभ हो जाएगा। इससे बेरोजगारों का काफी मदद मिलेगी। 

यह सब कांग्रेस ही कर रहे है। श्री ठाकुर ने बताया कि इससे पहले धान की खरीदी के मामले में छत्तीसगढ़ ने नए कीर्तिमान बनाया है। किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 100 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी की गई है। इसके साथ ही किसानों को 3 दिन में ही धान का पैसा मिला है।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news