गरियाबंद

सिरकट्टी आश्रम में मनाया पूर्व सांसद चंदूलाल का जन्मदिवस
02-Mar-2023 2:22 PM
सिरकट्टी आश्रम में मनाया पूर्व सांसद चंदूलाल का जन्मदिवस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 2 मार्च।
पिछड़ा वर्ग मोर्चा भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवम पूर्व सांसद चंदूलाल साहू का जन्मदिन सिरकट्टी आश्रम (पाण्डुुका) में बड़े उत्साह से मनाया गया।
सुबह से श्री साहू अपने शुभचिंतकों और समर्थकों के साथ माता गायत्री मंदिर में पूजा अर्चना की तत्पश्चात् भगवान श्री राजीव लोचन एवम श्री कुलेश्वर महादेव मंदिर, राजिम भक्तिन माता मंदिर जाकर दर्शन पूजा कर देश तथा प्रदेश वासियों के उन्नति और शांति की कामना की।

तय स्थल सिरकट्टी आश्रम में जाने के पूर्व जगह-जगह उनके समर्थकों द्वारा श्रीफल एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
सिरकट्टी आश्रम में सर्व प्रथम सपरिवार भगवान श्री राम जानकी जी का पूजा आरती किया गया एवं गौ शाला में जाकर गौ माता को अपने हाथों से केला खिलाया और सेवा की इस दौरान सिरकट्टी आश्रम के सन्त गोर्वधन व्यास जी मौजूद रहे।
गौ माता की सेवा के बाद जन्मदिन का कार्यक्रम प्रारंभ किया गया जिसमें संगीतमय कार्यक्रम रखा गया था और साथ ही कवियों को आमंत्रित किया गया था जो राष्ट्रीय स्तर पर अपनी कविता प्रस्तुत कर चुके हैं उनकी कविताओं ने समां बांधा वीर रस की कविताओं ने गंभीर किया तो हास्य कविता में लोग जमकर ठाहके लगाए।

कविताओं और म्यूजिकल कार्यक्रम के दौरान भेंट मुलाकात बधाईयों का सिलसिला जारी रहा। आश्रम के स्कूली बच्चों द्वारा पूर्व सांसद चंदूलाल साहू को पोट्रेट भेंट कर बधाई दिया गया।
जन्मदिवस के अवसर पर पूर्व सांसद श्री साहू द्वारा वरिष्ठ जनों का शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए नेतागण, कार्यकर्ता, प्रबुद्धजन, कवि, सामाजिक कार्यकर्तागण शुभचिंतकों का बधाई देने का तांता लगा रहा।
श्री साहू को बधाई देने आठों विधानसभा क्षेत्र से आएं हुए भाजपा प्रदेश स्तर, जिला स्तर, मंडल एवं बूथ स्तर तक के समर्थक,शुभ चिंतक दोपहर बाद भी पहुंचते रहे। श्री साहू ने सपत्नीक वृक्षारोपण किया इस मौके पर उनके समर्थकों का उत्साह बना रहा।

ये प्रमुख नेता रहे मौजूद पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय,भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश साहू, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री विभा अवस्थी,वरिष्ठ नेता मुरलीधर सिन्हा, जिला पंचायत लक्ष्मी साहू, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा अंजू नायक, नगर पंचायत राजिम अध्यक्ष रेखा-राजू सोनकर, छाया राही, पूर्णिमा चंद्राकर, पारस ठाकुर, श्याम अग्रवाल,रामू राम साहू, डॉ के.आर.सिन्हा, सुरेन्द्र सोनटेक, डॉ. प्यारेलाल सोनकर, कमल सिन्हा, वैद्य ओम प्रकाश साहू, मनोज देवांगन, लेखाराम महोबिया, रिखीराम यादव, डॉ दिलीप साहू, सोमप्रकाश साहू, जालम साहू, नारायण साहू, टीकम साहू, सुनील श्रीवास्तव, विक्रम मेघवानी, सीताराम सिन्हा,अजय खरे,अनुशासन साहू, राजू साहू, दसरथ यादव, पुरन यादव , ईश्वर साहू कार्यक्रम का संचालन नूतन साहू के द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष महेश यादव के द्वारा किया गया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news