बालोद

युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने फूंका सीएम का पुतला
02-Mar-2023 7:01 PM
युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने फूंका सीएम का पुतला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बालोद, 2 मार्च। बालू शहर के जयस्तंभ चौक में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया। इस दौरान पुतला फूंकने युवा मोर्चा के कार्यकर्ता संघर्ष करते रहे और पुलिस कर्मी पुतले को बुझाने में लगे रहे, परंतु युवा मोर्चा कार्यकर्ता पुतला पहुंचने में सफल रहे।

कार्यकर्ताओं ने बताया कि प्रदेश में लगातार भ्रष्टाचार में वृद्धि हो रही है और रेत माफियाओं द्वारा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष के दोनों पैरों को रौंदा गया है इसके विरोध में हम आज मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर रहे हैं।

भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने बताया कि यह सरकार माफियाओं की सरकार हो चुकी है कोयला से लेकर रेप और रेप से लेकर जमीन दलाली में यहां की सरकार लिप्त है और यही इनके आय का प्रमुख साधन बन गए हैं। सत्ता के नशे में चूर कांग्रेस सरकार और उनके प्रतिनिधि कार्यकर्ता लगातार अवैध कार्यों को अंजाम दे रहे हैं।

यह युवा मोर्चा के नेतृत्व में इस सरकार के 2 कृतियों का विरोध है पुतला दहन में से भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार, जिला भाजपा मंत्री शरद ठाकुर, भाजपा नेता सुरेंद्र देशमुख, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा तोमन साहू, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अकबर तिगाला, जिला भाजपा प्रचार प्रसार प्रमुख मंत्री राजीव रिंकू शर्मा, भाजपा शहर मंडल महामंत्री नरेंद्र सोनवानी, ग्रामीण मंडल महामंत्री दानेश्वर मिश्रा, भाजपा शहर मंडल उपाध्यक्ष गिरजेश गुप्ता, भाजपा शहर मंडल मंत्री कमल पनपालिया, जिला सोशल मीडिया संयोजक संदीप सिन्हा,जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष एकांत पवार, जिला युवा मोर्चा प्रशिक्षण प्रमुख गजेंद यादव, भाजपा नेता बंटी जैन, युवा मोर्चा शहर मंडल उपाध्यक्ष चंद्रेश जैन युवा मोर्चा शहर मंडल महामंत्री राहुल साहू/कमल बजाज, युवा मोर्चा महामंत्री ग्रामीण मंडल कुलदीप यादव, शहर मंडल मंत्री राज सोनी, यश जैन,यश चांडक, जागेश्वर ढीमर, तुषार ढीमर, शहर मंडल युवा मोर्चा प्रचार प्रसार प्रमुख चेतन निर्मलकर, शहर मंडल युवा मोर्चा प्रशिक्षण प्रमुख जय लुल्ला, अवनीत भाटिया, शहर मंडल कार्यकारिणी सदस्य विकास साहू, शहर मंडल युवा मोर्चा सदस्य चांदमल जैन, साईं आर्य, सौरभ, एवं भारतीय जनता पार्टी एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news