कवर्धा

केबिनेट मंत्री की अनुशंसा पर निर्माण कार्यों की मिली स्वीकृति
02-Mar-2023 7:02 PM
केबिनेट मंत्री की अनुशंसा पर निर्माण कार्यों की मिली स्वीकृति

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कवर्धा, 2 मार्च। मंत्री एवं कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के विधायक मोहम्मद अकबर की अनुशंसा पर कलेक्टर जनमेजय महोबे ने कवर्धा विधानसभा के लिए 1 करोड़ 35 लाख 82 हजार 100 रुपए की लागत से 28 निर्माण कार्यों की स्वीकृति प्रदान की है।

विधायक मद अंतर्गत अनुशंसित उक्त कार्यों के लिए क्रियान्वयन एजेंसी क्रमश: मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कवर्धा, जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा, जनपद पंचायत बोड़ला  और मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका कवर्धा को बनाया गया है। निर्माण कार्यों की स्वीकृति मिलने पर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद सरपंच, उपसरपंच, पंचगण, कार्यकर्ताओं तथा ग्रामवासियों में हर्ष का माहौल है तथा विधायक मोहम्मद अकबर को हृदय से धन्यवाद दिया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news