बलरामपुर

अज्ञात वाहन की ठोकर से कारोबारी के बेटे की मौत
02-Mar-2023 8:10 PM
अज्ञात वाहन की ठोकर से कारोबारी के बेटे की मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजपुर,2 मार्च।
बीती रात अज्ञात वाहन की ठोकर से नगर के व्यापारी राजपुर बस स्टैंड निवासी अशोक अग्रवाल के पुत्र सचिन अग्रवाल को गंभीर चोटें आई थी। जिन्हें राजपुर स्वास्थ्य केंद्र में उपचार पश्चात अंबिकापुर रेफर कर दिया गया जहाँ सचिन का जीवन ज्योति हॉस्पिटल अम्बिकापुर में इलाज चल रहा था परंतु आज दोपहर सचिन का देहांत हो गया।

घटना बीती रात लगभग 10 बजे की है अशोक अग्रवाल के पुत्र सचिन अग्रवाल खाना खाने के बाद मुख्य सडक़ पर टहलने हेतु निकले थे तभी थाने के सामने मुख्य सडक़ पर अज्ञात वाहन ने उन्हें पीछे से जबरदस्त ठोकर मारकर फरार हो गया। दुर्घटना के बाद बाद वहाँ से गुजर रहे स्थानियों की मदद से तत्काल निजी वाहन से राजपुर स्वास्थ्य केंद्र उपचार हेतु लाया गया जहाँ उनका प्राथमिक उपचार पश्चात गंभीर हालत को देखते हुए अम्बिकापुर रेफर कर दिया गया था। दुर्घटना में सचिन अग्रवाल के सिर,चेहरे  सहित शरीर के अन्य जगहों पर गंभीर चोटे आई है।सचिन अग्रवाल का इलाज अम्बिकापुर के जीवन ज्योति हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था जहाँ गुरुवार को दोपहर करीब 2 बजे उनका निधन हो गया।

नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी अशोक हार्डवेयर दुकान के संचालक सचिन अग्रवाल राजपुर बस स्टैंड निवासी अशोक अग्रवाल के छोटे पुत्र एवं प्रकाश अग्रवाल के भतीजा है। सचिन अग्रवाल के निधन से उनके परिवार सहित नगर में शोक का वातावरण व्याप्त है। सचिन अग्रवाल के एक 5 वर्षीय एवं एक दो वर्षीय पुत्र है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news