बालोद

होली पर हुड़दंग करने वालों पर होगी सख्ती से कार्रवाई- सीएसपी
05-Mar-2023 2:44 PM
होली पर हुड़दंग करने वालों पर होगी  सख्ती से कार्रवाई- सीएसपी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
 दल्लीराजहरा, 4 मार्च। 
होली त्यौहार के मद्देनजर थाना परिसर में शुक्रवार की संध्या 5 बजे शांति समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में नगर के जनप्रतिनिधि, पार्षद गण, मुस्लिम समाज के अलावा अन्य समाज के लोग शामिल हुए। जिसमें होलिका दहन और होली खेलने वाले दिन तथा मुस्लिम त्यौहार सब्बे बारात पर चर्चा हुई। शान्ति समिति की बैठक में सभी वर्ग के लोगों ने अपने अपने सुझाव रखे। 7 मार्च को होलिका दहन का समय प्रसाशन द्वारा रात्रि 10 बजे तक रखा गया है। नगर पुलिस अधीक्षक कर्ण कुमार उके ने कहा कि इलेक्ट्रिक तारो के नीचे होलिका दहन न किया जाय, इमारती व कच्चे पेड़ की कटाई न करे। किसी की सम्पति को नुकसान न पहुचाएं।शासन के आदेशानुसार वर्तमान में हो रही परीक्षा को देखते हुए डीजे बजाने पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा। इसके लिए नगर के डीजे संघ की भी बैठक ली जाएगी। तीन सवारी पर रोक, नकली बाल व मुखौटा लगाने पर प्रतिबंध, शराब का सेवन कर वाहन न चलाए व शराब पीकर या नशीली चीजों का सेवन कर होली न खेले। पेंट, वार्निस और जबरन गुलाल न लगाये। पुलिस के द्वारा पेट्रोलिंग की जाएगी,पेट्रोलिंग को चार भागों में बांटकर प्रभारी नियुक्त किया जाएगा व पुलिस थाने द्वारा टोल फ्री नम्बर भी जारी किया जाएगा। पुलिस विभाग द्वारा जिले से अतिरिक्त बल बुलाया जायेगा,बदमाश और निगरानी सुदा लोगो को पुलिस थाने बुलाकर समझाइश दी जायेगी एवं उनसे शपथ पत्र भरवाया जाएगा। अनुविभागीय दंडाधिकारी मनोज मरकाम ने कहा कि होली पर्व हमेशा की तरह शौहद्र माहौल में मनाये।

जामा मस्जिद सदर शेख नईयुम खान ने बताया कि 7 मार्च होलिका दहन के ही दिन हमारा त्यौहार शब्बे बारात पड़ रहा है व मस्जिद में तकरीर तथा नमाज का कार्यक्रम एवं ईदगाह में रात्रि जाना आना लगा रहेगा जिसके लिए पुलिस की व्यवस्था की जाए। जबरन रंग रोगन बिना सहमति के न लगाया जाए।  जिस पर पुलिस प्रशासन ने मुस्लिम समाज को आश्वस्त किया। नगर पालिका उपाध्यक्ष संतोष देवांगन,नगर पंचायत चिखलाकसा अध्यक्ष भीखी मासिया,तहसीलदार विनय देवांगन,पूर्व विधायक जनक लाल ठाकुर,नगर निरीक्षक विना यादव,नगर पालिका सी एम ओ शीतल चंद्रवंशी,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर मंचस्थ थे। 

इस दौरान नगर पंचायत चिखलाकसा उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम, भा.ज.पा.मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी, नगर पालिका एल्डर मेन ममता पांडे,प्रमोद तिवारी, जगदीश श्रीवास, के एम अब्राहम,पार्षदगण रोशन पटेल,सूरज विभार, स्वप्निल तिवारी,नेता प्रतिपक्ष बाबी छतवाल, श्रुति यादव, ममता नेताम, प्रमिला पारकर, विवेक मसीह, एस अंसारी, अशरफ, नबी खान सहित निषाद समाज सहित अन्य समाज व जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news