सूरजपुर

मतदान केंद्रों में भाजपा को सशक्त बनाने का आह्वान
05-Mar-2023 8:15 PM
मतदान केंद्रों में भाजपा को सशक्त बनाने का आह्वान

विधानसभा स्तरीय बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला 
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
प्रतापपुर, 5 मार्च।
भारतीय जनता पार्टी संगठन के निर्देशानुसार जिला संगठन के मार्गदर्शन में प्रतापपुर विधानसभा के 2 मंडल प्रतापपुर एवं जरही के कार्यकर्ताओं को जिला एवं प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों द्वारा विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियों को लेकर बूथ सशक्तिकरण के संगठनात्मक सूत्र दिए गए। इस दौरान पूर्व गृहमंत्री ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से अपना बूथ सबसे मजबूत अभियान के तहत अपने-अपने मतदान केंद्रों पर भारतीय जनता पार्टी को सशक्त बनाने का आह्वान किया।

भाजपा मंडल कार्यालय प्रतापपुर में प्रतापपुर विधानसभा के प्रतापपुर एवं जरही मंडल के सभी शक्ति केंद्र प्रभारी संयोजक सहसंयोजक एवं बूथ सशक्तिकरण के समय दानी कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित किया गया।  अतिथियों का भाजपा मंडल प्रतापपुर के अध्यक्ष अक्षय तिवारी एवं जरही के अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। मंडल अध्यक्ष प्रतापपुर द्वारा अतिथियों के स्वागत में स्वागत उद्बोधन के साथ कार्यक्रम की संक्षिप्त जानकारी प्रस्तुत की गई।
जिला महामंत्री राजेश महलवाला ने बूथ सशक्तिकरण के सभी सूत्रों को विस्तार से कार्यकर्ताओं को बताया। विधानसभा चुनाव 2023 में अपने बूथ पर भारतीय जनता पार्टी को जिताने का आह्वान किया।

प्रदेश मंत्री परमेश्वरी राजवाड़े ने भूपेश सरकार की लापरवाही से प्रधानमंत्री आवास से वंचित हितग्राहियों के साथ 15 मार्च को विधानसभा घेराव के लिए रायपुर जाने का आह्वान करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं से बूथ सशक्तिकरण के लिए सशक्त प्रयास करने का आह्वान किया। 

पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ने संगठन के निर्देशानुसार कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से बुध सशक्तिकरण के साथ-साथ प्रधानमंत्री आवास से वंचित हितग्राहियों के आवास की मांग को लेकर जनता के बीच जाने का आह्वान किया। इसके लिए दीवारों पर नारा लिखने और गुप्त सशक्तिकरण के कार्यक्रम को पूरी तत्परता के साथ पूरा करने का आह्वान किया। 

कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री अवधेश पांडेय एवं अवधेश गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री सूरजपुर अशोक सिंह विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक गिरीश पटेल अजजा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष थउलाराम मंडल महामंत्री जरही समय लाल मिश्रा आईटी सेल के विधानसभा प्रभारी विक्रम नामदेव, प्रतापपुर एवं जरही मंडल के विधानसभा कोर कमेटी के सदस्य, बूथ सशक्तिकरण के मंडल समिति  के सदस्य, सभी शक्ति केंद्रों के शक्ति केंद्र प्रभारी संयोजक सहसंयोजक समय दानी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news