जशपुर

‘भरोसे’ के बजट ने जीता जनता का दिल
06-Mar-2023 7:49 PM
‘भरोसे’ के बजट ने जीता जनता का दिल

 मिंज ने जताया भूपेश का आभार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर, 6 मार्च।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के वर्ष 2023 के बजट को संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने भरोसे का सर्वहिताय बजट कहा है। इस बजट में युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों, किसानों, बेरोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन क़ृषि उद्यानिकी सभी को ध्यान रख कर समाहित किया गया है।

इस बजट  में कुनकुरी विधानसभा और जशपुर जिले को मिले सौगात के लिए जनता की ओर से साधुवाद दिया है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश के सपनों को एक नई हकीकत देने वाला बजट है , जो आसमान की नहीं जमीन की बात कर रहा है।। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर कांग्रेस सरकार और उसके मुखिया भूपेश बघेल पर भरोसा जताने के लिए मैं आप सबको  धन्यवाद देता हूं। 

उन्होंने कहा है कि यह उस भरोसे का बजट है जिसने छत्तीसगढ़ को ‘नवा छत्तीसगढ़’ बनने का संबल दिया है। यह वही भरोसा है, जो जनता ने कांग्रेस सरकार के घोषणापत्र पर, कार्यशैली पर और सरकार की जनकल्याणकारी सोच पर जताया है। 

संसदीय सचिव यू. डी. मिंज  ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के संकल्प और न्याय की नीति को आकार देना शुरू कर दिया था। सभी चुनौतियों का सामना करते हुए  इस समय छतीसगढ़ सबसे अच्छे आर्थिक प्रबंधन वाले प्रदेशों में से एक है। 
उन्होंने कहा कि भरोसे का बजट, प्रमुख घोषणाएं से सभी वर्गों में उत्साह है, सभी इस बजट को सराहना कर रहे हैं।

कुनकुरी विधानसभा को मिला
1 एडवेंचर स्पोर्ट्स अकादमी के स्थापना एवं विकास के लिए 3 करोड़
2 50 बिस्तर एवं शिशु अस्पताल कुनकुरी अनुपूरक बजट में 50 बेड अस्पताल को मिलाकर अब कुनकुरी में 100 बेड का अस्पताल बनेगा 
3 फरसा बाहर में स्थाई अनुविभागीय राजस्व कार्यालय एवं सेटअप
4 श्री नदी खऱीझरिया पर पुल 10 करोड़
5 डुमरिया कोनपारा चट्टीडांड में वृहत पुल निर्माण
6 शासकीय महाविद्यालय कुनकुरी की वर्षों पुरानी माँग अतिरिक्त कक्ष निर्माण 1 करोड़ को स्वीकृति मिली
7 विधानसभा अंतर्गत अनेक सडक़ निर्माण को मिली स्वीकृति

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news