दन्तेवाड़ा

केंद्रीय मंत्री ने ली खनिज निधि की जानकारी
10-Mar-2023 10:01 PM
केंद्रीय मंत्री ने ली खनिज निधि की जानकारी

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
 दंतेवाड़ा, 10 मार्च।
केंद्र सरकार द्वारा आकांक्षी जिलों में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत विकास कार्यों का ब्यौरा लिया जा रहा है। इसी कड़ी में केन्द्रीय राज्य मंत्री बिस्वेश्वर तुडू भारत सरकार जल शक्ति एवं जनजातीय कार्य मंत्रालय नई दिल्ली शुक्रवार को दंतेवाड़ा पहुँचे। 

उन्होंने सर्किट हाउस स्थल पर अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में मंत्री ने डीएमएफ मद के व्यय की जानकारी ली। उन्होंने डीएमएफ एवं सीएसआर मद अंतर्गत जिले में हुए कार्यों के बारे में और संबंधित अधिकारियों से वर्तमान में चल रहे कार्यों के बारे में  भी जानकारी ली। उन्होंने जल जीवन मिशन अंतर्गत सिंगल विलेज, मल्टी विलेज के बारे में जानकारी ली। साथ ही जिले में अब तक कितने ग्रामों तक पानी पहुंचायी गयी है इस सबंध में भी पूछा। आदिवासी विकास विभाग से आश्रम स्कूलों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने विगत वर्षों में पढ़ाई एवं खेल के क्षेत्र में बच्चों के उपलब्धियों के संबंध में पूछा। अमृत सरोवर के प्रगति की भी जानकारी ली। उन्होंने केंद्रीय स्तर पर चलाये जा रहे स्कीम का बेहतर क्रियान्वयन करने की बात कही। बैठक पश्चात अधिकारियों द्वारा केंद्रीय मंत्री को स्मृति चिन्ह  भी भेंट किया गया। 
 
बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष पायल गुप्ता, नगर पालिका उपाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुनीता भास्कर, स्थानीय जनप्रतिनिधि गण, कलेक्टर विनीत नंदनवार, एसपी सिद्धार्थ तिवारी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news