कोण्डागांव

ग्रामीण महिलाओं की दी कानूनी जानकारी
12-Mar-2023 9:15 PM
ग्रामीण महिलाओं की दी कानूनी जानकारी

केशकाल, 12 मार्च। केशकाल विकासखंड अंतर्गत आंवरी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह कानूनी जागरूकता कार्यक्रम के तहत जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अंजली सिंह द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं शामिल हुईं। जिन्हें न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अंजलि सिंह द्वारा महिलाओं को प्राप्त अधिकारों के सम्बंध में विस्तारपूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया। 

इस संबंध में न्यायिक मजिस्ट्रेट अंजली सिंह ने बताया कि केशकाल क्षेत्र में महिलाओं एवं नाबालिगों से सम्बंधित अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। जिसके रोकथाम के लिए जागरूकता की आवश्यकता है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से हमने यह प्रयास किया है कि महिलाओं को अधिक से अधिक क़ानूनी जानकारियां दें, ताकि वह अपने अपने परिवार, पड़ोस और पूरे गांव में जाकर लोगों को जागरूक करें। यदि लोगों में जागरूकता बढ़ेगी तो निश्चित रूप से अपराधों पर नियंत्रण हो जाएगा। 

इस दौरान सरपंच संगदेव नेताम, जोहरलाल कोर्राम पटेल, दलसाल मरकाम, तुलाराम नेताम, पार्वती सोरी, अधिवक्ता शिवराम मरकाम, पीएलवी अनिल मंडावी, अंजू यादव, जमशीदा बानो एवं अन्य ग्रामवासी मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news