गरियाबंद

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई-नवीन नितिन
14-Mar-2023 2:28 PM
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई-नवीन नितिन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 14 मार्च।
भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी नवीन नितिन रविवार को राजिम मुख्यालय के प्रेम रतन पैलेस में रायपुर संभाग के तीन जिले गरियाबंद, महासमुंद, धमतरी के नौ विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल के पदाधिकारियों और मौजूद पार्टी पदाधिकारियों के बीच साफ-साफ कहा कि बिना जुनून के कोई काम सफल नही होता।
 दिल से मेहनत कीजिए कमल अवश्य खिलेगा। कहा कि छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 15 मार्च को छत्तीसगढ़ विधानसभा के घेराव में प्रदेश के कोने कोने से एक लाख कार्यकर्ता यहां पहुंचेंगे।

उन्होंने कहा कि अपने साथ भाजपा कार्यकर्ताओं को तो ले जाना ही है बल्कि ऐसा कोई भी गांव न बचे जहां से 30-40 लोगों को साथ लाएं। घेराव के बाद जब वे गांव लौटेंगे तो चौपाल और अपने गांव में वे यह बताएंगे की वाकई में भाजपा के घेराव कार्यक्रम में बड़ी भीड़ थी। सह प्रभारी नवीन नितिन ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे समर्पित भावना से पार्टी के काम में लग जाए। पार्टी के प्रति जब तक माहौल नही बनेगा तो कैसे छत्तीसगढ़ में कमल खिलेगा? 2018 के चुनाव को आप लोगों ने देखा है, अब 2023 में कुछ अच्छा होने वाला है।

उन्होने कहा कि पहला माहौल अच्छा बना तो उसका असर आखिरी तक बना रहता है। अभी से गांव गांव में वातावरण तैयार कीजिए। ताकि कांग्रेस की यह सरकार हिल जाए। सरकार जुनून से बनती है। दिलेरी दिखाते हुए दिल से काम करें। जो पार्टी के लिए समर्पित भावना से काम करेंगे फिर पार्टी उसके लिए करेगी।

रायपुर संभाग प्रभारी सौरभ सिंह ने 15 मार्च की तैयारी के लिए तन, मन, धन से जुट जाने के लिए कार्यकर्ताओं से कहा। श्री सिंह ने दोहराया कि साथ में हर मंडल से 40 नए लोगों को भी लाना है। वे हमारे वरिष्ठ नेताओं के भाषण को सुनकर जब गांव लौटेंगे तो वहां बतलाएंगे। घेराव कार्यक्रम में हर हाल में दोपहर 12 बजे के पहले तक राजधानी रायपुर अवश्य पहुंचना है।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
इस बैठक में विशेष रूप से सांसद चुन्नीलाल साहू, भाजपा पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, धमतरी विधायक रंजना साहू, बिन्द्रानवागढ़ विधायक डमरूधर पुजारी, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, महासमुंद के पूर्व विधायक विमल चोपड़ा, पूनम चंद्राकर, रूपकुमारी चौधरी, परेस बागबाहरा, निरंजन सिन्हा, नीलू शर्मा, जिलाध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष डॉ श्वेता शर्मा, राजिम नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा सोनकर, फिंगेश्वर नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश यदु, जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष डॉ रामकुमार साहू, जिला भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष द्वय जितेन्द्र सोनकर, अनिल चंद्राकर, अशोक राजपूत, जिला पंचायत सदस्य द्वय रोहित साहू, चंद्रशेखर साहू, राजिम विधानसभा के प्रभारी दीपक म्हस्के, बिन्द्रानवागढ़ के प्रभारी महेन्द्र पंडित, रामू साहू, पुनीत राम सिन्हा, रामू रोहरा, सरला कोसरिया, जगन्नाथ पाणिग्रहि, पिंकी शाह, पूर्व टीआई बोधन साहू, महेश यादव, कोषाध्यक्ष राहुल सेन, भाजपा नेता लाला साहू, मनीष हरित, अजय खरे, छाया राही, पूर्णिमा चंद्राकर, पुष्पा गोस्वामी, देवकी साहू, ओमप्रकाश आडिल, टंकू सोनकर, विकास साहू, मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा, शरद पारकर, गैंदलाल साहू, रिकेश साहू सहित भाजपा के आमंत्रित पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद थे। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा-जितेन्द्र सोनकर ने अतिथियों को शॉल, श्रीफल एवं भगवान श्री राजीव लोचन की तस्वीर भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन महेश यादव ने किया।

भाजपा छत्तीसगढ़ के सह प्रभारी राजिम पहुंचते ही सबसे पहले भगवान श्री राजीव लोचन का दर्शन पूजा कर छत्तीसगढ़ की सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना किया। मंदिर से निकलने के बाद वे व्हीआईपी रोड होते हुए पं सुंदरलाल शर्मा चौक पहुंचे। चौक में भाजपा के वरिष्ठ नेता जितेन्द्र सोनकर, महेश यादव, लाला साहू, जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू, चंद्रशेखर साहू, पार्षद टंकू सोनकर, देवकी साहू, आकश सिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी करते हुए ढोल, ढमाके के साथ फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। वहीं पूर्व टी आई बोधन साहू ने श्री नितिन का आत्मीय स्वागत किया। नवीन नितिन ने पं सुंदरलाल शर्मा की प्रतिमा में पुष्पमाला अर्पित कर नमन किया। यहां से काफिला प्रेम रतन पैलेस के लिए रवाना हो गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news