बस्तर

विधानसभा घेराव में शामिल हुए बस्तर के हजारों भाजपा कार्यकर्ता
15-Mar-2023 9:35 PM
विधानसभा घेराव में शामिल हुए बस्तर के हजारों भाजपा कार्यकर्ता

मोर आवास मोर अधिकार आंदोलन में राजधानी में बुलंद की बस्तर की आवाज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 15 मार्च।
भारतीय जनता पार्टी के मोर आवास मोर अधिकार आंदोलन को लेकर रायपुर राजधानी में विधानसभा घेराव में बस्तर जिले के हजारों कार्यकर्ता शामिल हुये और प्रदेश के 16 लाख गरीबों को प्रधानमंत्री आवास देने की मां करते हुये कांग्रेस सरकार के कुशासन के खिलाफ आवाज़ बुलंद की।

जिले के सभी 11 मण्डलों से भाजपा के कार्यकर्ता मंगलवार की दोपहर से विधानसभा घेराव के लिये रायपुर रवाना होते रहे, देर रात व आज बड़ी सुबह तक कार्यकर्ताओं का रेला वाहनों से रायपुर कूच करता रहा । बस्तर जिले के हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा घेराव में अपनी बड़ी भागीदारी सुनिश्चित की ।   बस्तर से भाजपा के सभी बड़े चेहरे प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, पूर्व मंत्री लता उसेण्डी, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, किरण देव, डा. सुभाऊ कश्यप, जिला प्रभारी जी. वेंकट, भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी, संतोष बाफना,श्रीनिवास राव मद्दी,कमलचंद भंजदेव,बैदूराम कश्यप,लच्छूराम कश्यप आदि आंदोलन व घेराव में शामिल रहे।

भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी ने बताया कि जिले के हजारों कार्यकर्ताओं ने मोर आवास मोर अधिकार आंदोलन के विधानसभा घेराव में बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने प्रधानमंत्री आवास से वंचित गरीब हितग्राहियों के पैर पखारें और ऐलान किया है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने पर प्रथम कार्य गरीब परिवारों को आवास उपलब्ध कराने का होगा। झूठे वायदे करने वाली कांग्रेस सरकार की विदाई का समय आ गया है। छत्तीसगढ़ की समूची जनता का समर्थन व आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी के साथ है।

विधानसभा घेराव में भाजपा के जिला, सभी 11 मण्डल,युवा मोर्चा, महिला मोर्चा,समस्त प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता हजारों की संख्या में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news