बलौदा बाजार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 15 मार्च। कलेक्टर रजत बंसल की निर्देश पर मुख्यमंत्री सुपोषण योजना अंतर्गत एनीमिया में कमी लाने हेतु जिले के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, उप स्वास्थ्य केन्द्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में एनीमिया जांच का आयोजन किया जाएगा।
महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेडिय़ा का 16 मार्च को कार्यक्रम होने के कारण विकासखंड सिमगा में एनीमिया जांच 17 मार्च को होगा। स्वास्थ्य केन्द्रों में जांच हेतु महिलाओं को लाने की जिम्मेदारी आंगनबाड़ी कार्यकताएं लेकर आएंगे। एनीमियां जांच उपरांत चिन्हांकित एनीमिक महिलाओं को आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम् पौष्टिक गरम भोजन का प्रदाय किया जाएगा। पूर्व में माह फरवरी 2022 से 11 हजार 335 एनीमिक महिलाओं को सप्ताह में 3 दिवस गरम भोजन का प्रदाय नियमित रूप से किया गया। परिणाम स्वरूप् 2132 एनीमिक महिलाएं एनीमिया से मुक्त।
उल्लेखनीय है मुख्यमंत्री सुपोषण योजना शासन की महत्वपूर्ण योजना है। इस हेतु जिला कार्यक्रम अधिकारी ने समस्त महिलाओं को अपने निकटतम स्वास्थ्य केन्द्रों में एनीमिया जांच कराये जाने की अपील की है।