बलौदा बाजार

प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के जिलाध्यक्ष बने देवेंद्र
15-Mar-2023 9:50 PM
प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के जिलाध्यक्ष बने देवेंद्र

भाटापारा, 15 मार्च। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के जिलाध्यक्ष सतलोकी आनंद घृतलहरे के निधन के पश्चात 3 वर्षीय कार्यकाल के शेष बचे हुए कार्यकाल के लिए गार्डन चौक बलौदाबाजार में मनोनयन निर्वाचन के लिए बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के जिलाध्यक्ष कार्यकारिणी सदस्य सहित युवा प्रकोष्ठ के जिला पदाधिकारियों का मनोनयन निर्वाचन विनोद भारती मुख्य निर्वाचन अधिकारी, सह निर्वाचन अधिकारी विजय कुर्रे,बिलोकचंद खरे,दयानंद कोसले सहित मनोनयन समिति में प्रदेशाध्यक्ष आर के भतपहरी,संरक्षक विनोद भारती,प्रदेश उपाध्यक्ष सरजू प्रसाद घृतलहरे, महासचिव एस आर बंजारे, सहसचिव विजय कुर्रे,युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष दिनेश बंजारे, संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष मोहन बंजारे, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बिलोकचंद खरे, नरेंद्र बंजारे, फूलचंद घृतलहरे, जिला उपाध्यक्ष बी एल दिवाकर, महेंद्र टंडन, दशोदा जांगड़े, जिला सचिव दीपक घृतलहरे,सहसचिव सुशील बंजारे,कोषाध्यक्ष शांतिलाल पात्रे,ब्लॉक अध्यक्ष बलौदाबाजार गणेश बघेल,ब्लॉक अध्यक्ष कसडोल नकूल बांधे, दयानंद कोसले, राजेश कुर्रे,दिनेश लहरे, उमा अनंत व सम्माननीय सदस्यों की सहमति से शिक्षक देवेंद्र चतुर्वेदी को जिला अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध मनोनयन किया गया। वहीं प्रवक्ता महेश बारले, मीडिया प्रभारी ध्रुव प्रहलाद मिरी, जिला कार्यकारिणी सदस्य अर्जुन सिंह रत्नाकर, नरोत्तम बघेल,भूषण लाल बंजारे,जगन्नाथ महिलांगे, रामअवतार कुर्रे,दासी राम कोसले,अशोक मांडले, कुमार भारद्वाज, सुरजा चेलक तथा वही युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष के पद पर श्री सुखनंदन बघेल ग्राम वटगन पलारी,जिला उपाध्यक्ष शंकर टंडन,राजेश घृतलहरे,विजय गोयल,सचिव जगमोहन घृतलहरे,सहसचिव संगीत कुमार कठौत्रे,कोषाध्यक्ष रामसागर कोसले, प्रवक्ता धर्मेंद्र कुमार अनंत, मीडिया प्रभारी सुरेंद्र कुमार बघेल को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news