सूरजपुर

सो रही पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार
16-Mar-2023 8:11 PM
सो रही पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर,16 मार्च।
कोसंगा में  मंगलवार की तडक़े  सो रही पत्नी पर  पति ने  कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी।  लखनपुर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। 

प्रार्थी प्रेम मुंडा निवासी बुढ़ा बगीचा बिरनीपारा जिला बलरामपुर ने लखनपुर थाना पहुंच रिपोर्ट दर्ज कराई कि बबीता मुंडा की शादी 10 वर्ष पहले संतोष मुंडा निवासी कोसंगा चारपारा लखनपुर से हुई थी। जिसे कोई बच्चे नहीं थे। बच्चे को लेकर अक्सर दोनों के बीच झगड़ा विवाद होता रहता था।  संतोष मुंडा शराब पीकर पत्नी बबीता मुंडा  के साथ मारपीट करता था। 

प्रेम मुंडा को सुबह 6.30 बजे बहन राखी मुंडा ने फोन कर बताया कि तुम्हारी बहन बबीता मुंडा खत्म हो गई है। प्रेम मुंडा, चाचा राजेंद्र मुंडा, मां तिजो मुंडा ,बुवा दो भाई उसके घर आकर देखें बबीता मुंडा की लाश घर के आंगन में रखा है उपर से ढका हुआ है। गर्दन कटने से खून निकला हुआ था।

 संतोष गुंडा के घर मेहमानी करने आए अमरेश मुंडा, आशा मुंडा, हेमंत मुंडा  से पूछने पर बताया कि संतोष अपनी पत्नी बबीता मुंडा को टांगी से मारकर हत्या कर दी है। लखनपुर पुलिस धारा 302 के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए आरोपी संतोष मुंडा को हिरासत में लेकर पूछताछ के दौरान स्वीकार किया।

आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार पुलिस ने बरामद किया महिला के गले में छूट हुआ सर के पीछे गहरी चोट के निशान मिलने तथा अपराध सबूत  पाए जाने पर पुलिस के द्वारा उसे गिरफ्तार करते हुए  बुधवार को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news