कोण्डागांव

अभिव्यक्ति ऐप के बारे में पुलिस ने दी जानकारी
16-Mar-2023 9:14 PM
अभिव्यक्ति ऐप के बारे में पुलिस ने दी जानकारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
केशकाल, 16 मार्च।
कोंडागांव जिले में महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के आदेशानुसार व एएसपी शोभराज अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना पुलिस द्वारा अभिव्यक्ति जागरूकता सप्ताह चलाया जा रहा है। 

इसी क्रम में गुरुवार को केशकाल पुलिस के द्वारा बस स्टैंड के यात्री प्रतीक्षालय में स्थानीय महिला जनप्रतिनिधियों व महिलाओं को आमंत्रित कर महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध की रोकथाम पर चर्चा की गई। 

महिलाओं और बच्चों को उन पर घटित अपराधों, महिलाओं को उनके अधिकार, संरक्षण, साइबर सुरक्षा, समानता एवं शिक्षा के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी भी दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को विविध महिला संबंधी अपराधों से बचाव व सावधानियों के बारे में बताया गया। साथ ही विपरित परिस्थितियों में अभिव्यक्ति ऐप के एसओएस बटन का उपयोग करने की सलाह दी गई। 

कार्यक्रम में उपस्थित निरीक्षक प्रतिभा मरकाम कोंडागांव के द्वारा ‘अभिव्यक्ति ऐप’  के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई और उपस्थित महिलाओं के मोबाइल पर अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड करा कर उसके उपयोग के संबंध में जानकारी दी गई। जिसमें एसओएस बटन के बारे में बताया गया कि किस तरह विपरीत परिस्थिति में एसओएस बटन दबाते ही नजदीकी पुलिस थाना से मदद हेतु पुलिस की टीम वहा पहुंच जाएगी।

अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा सप्ताह के कार्यक्रम में केशकाल नगर की पार्षद गीता ध्रुव, निरीक्षक प्रतिभा मरकाम, थाना प्रभारी विनोद साहू, स.उ.नि. सुमित्रा सेठिया, प्र.आर माहेश्वरी शांडिल्य, जयो चंद्रवंशी, माधुरी रावते, आर. उर्मिला मरकाम, प्र.आर ईश्वर नेताम, आर. फल्रेश्वर सिन्हा एवं पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news