दुर्ग

अमेरी के बच्चे पाटन ब्लॉक में लगातार दूसरे वर्ष अव्वल
17-Mar-2023 4:09 PM
अमेरी के बच्चे पाटन ब्लॉक में लगातार दूसरे वर्ष अव्वल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 17 मार्च। राष्ट्रीय साधन सह प्राविण्य छात्रवृत्ति परीक्षा 2023 में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अमेरी, विकासखंड पाटन के 8 बच्चों का चयन हुआ है। छात्रवृत्ति परीक्षा में अमेरी स्कूल पाटन ब्लाक में लगातार 2 वर्षों से प्रथम स्थान पर है। चयनित बच्चे के नाम अनुराग लहरी, विनय वर्मा ,लीखेंद्र यादव, इशिका वर्मा ,भूमिका यादव ,अनीशा मानिकपुरी, टीकेश्वरी सार्वे , और मीनाक्षी धीवर है।

इस परीक्षा में चयनित बच्चों को कक्षा नौवीं से बारहवीं तक प्रतिमाह 1000  रुपये की छात्रवृत्ति मिलती है। पिछले वर्ष इस स्कूल से 7 बच्चों का चयन हुआ था। चयनित बच्चे को पाटन विकास खंड शिक्षा अधिकारी  टी. आर. जगदल्ले , सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी  प्रदीप कुमार महिलांगे,  सविता महिलांगे,  आकांक्षा अग्रवाल,शिक्षक  पवन कुमार सिंग,  देव लाल पटेल (प्रधान पाठक),  मुकेश वर्मा( नोडल शिक्षक), रश्मि वर्मा, प्रीति शुक्ला,  खिलेश वर्मा (सीएसी ), प्राथमिक शाला परिवार के  अरुण कुमार मरकाम(प्रधान पाठक),  आदित्य नारायण वर्मा,  तीकेश्वरी वर्मा,  साखी राम साहू , बलराम सूर्यवंशी (सरपंच), शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष  नेतराम सेन , दिनेश नेताम (एस डी ओ) शिव वर्मा, सुभद्रा चंद्राकर, खोम लाल वर्मा, लक्ष्मण यादव,  कोमल यादव,  भूषण सेन( पंच),  कबीर दास मानिकपुरी , राजू लाल लहरी , मनीष कौशले तथा घुघुआ एवं जमगांव (एम) संकुल के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने सभी बच्चों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किए।

 दिनेश नेताम (एसडीओ) ने ग्राम अमेरी के स्कूल के शिक्षा स्तर को सुधार हेतु इस शाला में पढऩे वाले छात्र छात्राओं को  प्रोत्साहित करतें रहते है।

 नेताम  ने कहा  कि छात्राओं कि सफलता इस शाला के सभी गुरुजनों का प्रेरणा एवं सही मार्गदर्शन का परिणाम है, जो विकास खण्ड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने में सक्षम हो पाया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news