रायपुर

संचालक ने छुट्टी कैंसल की, महिला पर्यवेक्षक धरना प्रदर्शन कर रही
17-Mar-2023 7:00 PM
 संचालक ने छुट्टी कैंसल की, महिला पर्यवेक्षक धरना प्रदर्शन कर रही

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 17 मार्च। छत्तीसगढ़ महिला पर्यवेक्षक कल्याण  संघ  ग्रेड पे में वृद्धि तथा वेतन विसंगति दूर करने की मांग को लेकर शुक्रवार को बूढ़ापारा में धरना प्रदर्शन कर रहीं हैं। किंतु महिला बाल विकास विभाग व विभागीय मंत्री मांगों की उपेक्षा कर रहे हैं।

पर्यवेक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती ऋ  तु परिहार  एवं प्रवक्ता विजय कुमार झा ने बताया है कि आज  बूढ़ातालाब धरना स्थल पर सिमित संख्या में सांकेतिक आंदोलन ग्रेड पे एवं वेतन विसंगति दूर करने के लिए किया जा रहा है। शासन प्रशासन को 1 सप्ताह पूर्व सूचना दिया गया है, तथा जिला प्रशासन द्वारा आंदोलन स्थल बूढ़ातालाब में ध्वनि विस्तारक यंत्र के प्रयोग की अनुमति भी दे दी गई है। किंतु संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी रायपुर पत्र जारी कर जिलों में आंदोलन तिथि को अवकाश स्वीकृत न करने व वेतन काटने का आदेश जारी किया गया है। 

यदि वेतन काटा जाता है और अवकाश अस्वीकृत किया जाता है तो धरना स्थल पर ही अनिश्चितकालीन आंदोलन की धोषणा कर, सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का निर्णय लिया जाएगा। सचिव जयश्री साहू संघ के संरक्षक श्रीमती रंजना ठाकुर, कोषाध्यक्ष याचना शुक्ला, ,  संभागीय अध्यक्ष अनुराधा सिंह, महामंत्री विभा मसीह, प्रवक्ता रीता चौधरी, उपाध्यक्ष रजनी सिंह , यमुनेश पांडे और  महिला पर्यवेक्षक अधिक से अधिक संख्या में धरना स्थल पर उपस्थित हैं।। आंदोलन का समर्थन कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा, पूर्व प्रांताध्यक्ष अजय तिवारी, उमेश मुदलियार आदि ने किया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news