बालोद

महिला दिवस पर विविध कार्यक्रम
17-Mar-2023 7:46 PM
महिला दिवस पर विविध कार्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दल्लीराजहरा, 17 मार्च। सम्यक बौद्ध महिला मंडल के तत्वाधान में अंबेडकर मेमोरियल भवन में महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को प्रदेश भारतीय बौद्ध महासभा के उपाध्यक्ष हेमंत कांडे, सम्यक बौद्ध महासभा के अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर एवं समाज के कोषाध्यक्ष दिलीप सुखदेवे ने संबोधित किया।

महिलाओं में शिक्षा की ज्योति जलाने वाली महान समाज सुधारक, देश की प्रथम महिला शिक्षिका, महिलाओं के अधिकारों के लिए जीवन पर्यंत संघर्ष करने वाली सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर समाज के द्वारा उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

इस अवसर पर 256 कॉलोनी दल्लीराजहरा में संचालित सेवा सरिता समिति जो असहाय वृद्धजनों को प्रतिदिन नि:शुल्क एक समय का भोजन प्रदान करती है। उस संस्था को महिला बौद्ध महिला मंडल द्वारा तीन हजार रुपए की आर्थिक सहयोग राशि प्रदान की गई।

इस कार्यक्रम का मंच संचालन महिला मंडल की अध्यक्षा चंद्र रेखा नंदेश्वर एवं आभार प्रदर्शन सचिव जोत्सना मेश्राम ने किया।

इस अवसर पर ओमप्रकाश रामटेके , अनूप खोब्रागड़े, सुरेंद्र कुमार मेश्राम, गौतम रामटेके, सत्यनारायण रामटेके, रोशन पाटील, रिखीराम मोडघरे, संतोष देवांगन, नरेंद्र डोंगरे, नरोत्तम लाल मेश्राम, सावित्री रामटेके, ज्ञानेश्वरी खोब्रागड़े, भूमिका पाटिल, कौशल्या बन्सोडे, सीमा रामटेके, कविता रामटेके, लता बोरकर, निर्मला भगत, पूर्णिमा रंगारी, अनीता उके, लता सावलकर, प्रतिमा बोरकर, जयश्री मेश्राम, सीता गोंडाने, जयलता उके, सीता मेश्राम, निर्मला शुक्ला, उषा मेश्राम एवं बौद्ध उपासक उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news