कोण्डागांव

मेहनताना कम, बिहान समूह की महिलाओं ने खोला मोर्चा, 10 दिनों तक नहीं करेंगी काम
17-Mar-2023 8:52 PM
मेहनताना कम, बिहान समूह की महिलाओं ने खोला मोर्चा, 10 दिनों तक नहीं करेंगी काम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 17 मार्च।
मेहनताना कम मिलने से परेशान राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुडक़र काम करने वाली बिहान की महिलाएं कलेक्टर दीपक सोनी से मुलाकात के लिए पहुंचीं।

इस बारे में महिलाओं ने बताया, राष्ट्रीय आजीविका मिशन ‘बिहान’  की महिलाएं 20 से 25 दिन माह में काम करती हैं, लेकिन मेहनताने के तौर पर उन्हें मात्र 1500 रुपए ही दिया जाता है। इसके चलते वे कलेक्टर से मुलाकात के लिए पहुंची हैं।

जानकारी अनुसार, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’  से जुडक़र काम करने वाली महिलाएं एकाएक कोण्डागांव के कलेक्टर कार्यालय पहुंची। यहां पहुंच उन्होंने कलेक्टर से मुलाकात करना चाहा। कलेक्टर कार्यालय पहुंचने पर महिलाओं ने बताया, वे सभी 20 से 25 दिन माह में काम करती हंै। मेहनताने के तौर पर उन्हें मात्र 1500 रुपए ही दिया जाता है। वर्तमान में इतने पैसे से घर चला पाना संभव नहीं है। आगामी 10 दिनों तक योजना से जुड़ी किसी भी कार्य में शामिल नहीं होंगे। इस बीच काम बंद कर अपना विरोध करती रहेंगी। महिलाओं ने कहा कि, यदि हमारी बात समय पर नहीं सुनी गई तो हम आंदोलन को बाध्य हो जाएंगे। फिलहाल महिलाओं की कलेक्टर कोण्डागांव से मुलाकात नहीं हो पाई।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news