कोण्डागांव

सीएम आज केशकाल में, विस उपाध्यक्ष ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा
17-Mar-2023 9:07 PM
सीएम आज केशकाल में, विस उपाध्यक्ष ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
केशकाल, 17 मार्च।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 18 मार्च को केशकाल विधानसभा अंतर्गत ग्राम बाँसकोट पहुंचने वाले हैं। सीएम के आगमन से पहले प्रशासनिक अमला कार्यक्रम की तैयारियों में जुट गया है, वहीं शुक्रवार को स्थानीय विधायक व विधानसभा उपाध्यक्ष संतराम नेताम समेत अधिकारियों के दल ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। जहां विधायक ने बैठक व्यवस्था, मंच, सुरक्षा व्यवस्था आदि का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

विधायक संतराम नेताम ने बताया कि पिछले डेढ़ साल में तीसरी बार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल केशकाल विधानसभा के दौरे पर आने वाले हैं। यह समूचे क्षेत्रवासियों के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है। पिछले बार धनोरा के जनचौपाल में सीएम ने अनेक घोषणाएं की थी। जिनमें से अधिकांश कार्य पूरे हो गए हैं, वहीं कुछ कार्य अभी शेष हैं, जो जल्द पूरे होंगे। मैं समस्त क्षेत्रवासियों से आग्रह करता हूँ कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी मांगों और समस्याओं से सीएम भूपेश बघेल को अवगत करवाएं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news