धमतरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 18 मार्च। विधानसभा धमतरी डोडकी शक्ति केंद्र बूथ क्रमांक 95, सेहराडबरी बूथ क्रमांक 182, शंकरदाह बूथ क्रमांक 183, डोडकी बूथ क्रमांक 198, हरफतराई में बूथ सशक्तिकरण महा अभियान का आगाज राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के अभिभाषण के वाचन के साथ शुभारंभ हुआ।
बूथ सशक्तिकरण अभियान का मुख्य उद्देश्य है राज्य एवं केंद्र से प्राप्त सभी कार्यक्रमों को बूथ स्तर पर विधिवत सुचारु रुप से संपन्न करवाना ताकि हमारे सभी कार्यकर्ता इसमें अपनी सहभागिता प्रदान कर सके। केंद्र से प्राप्त सभी छह राष्ट्रीय कार्यक्रमों को भी हम बूथ में संपन्न कर सके।
अतिरिक्त प्रत्येक महीने प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात को भी हम बूथ में कार्यकर्ताओं के साथ सुनकर एवं उसका विश्लेषणात्मक चर्चा करके उस पर अमल भी कर पाए। केंद्र से प्राप्त सभी योजनाओं को हम जन जन तक पहुंचा सके एवं लाभार्थियों से मिल सके इन सब विषयों को हम भली-भांति जनता तक पहुंचा सके यही बूथ सशक्तिकरण अभियान का उद्देश्य है।
डोडकी शक्ति केंद्र में चारों बूथ अध्यक्ष राजकुमार सिन्हा, अर्जुन साहू, मनीष साहू, खिलेश्वर छिदोरा के उपस्थिति में इस अभियान का शुभारंभ किया गया, जिसमें शक्ति केंद्र प्रभारी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक महेंद्र पंडित, बूथ सशक्तिकरण अभियान के विस्तारक डॉ. बिथीका बिश्वास शक्ति केंद्र संयोजक प्रियंका सिन्हा, शहर मंडल अध्यक्ष रितिका यादव, जिला कार्यसमिति सदस्य नम्रता पवार, जिला कार्यसमिति सदस्य राजीव सिन्हा, महामंत्री लता सोनी, किशोर साहू, हर्ष अग्रवाल, कृष्ण कुमार फूटान, हर्ष अग्रवाल, अंकू फूटान, युवराज मरकाम, कांति, रुक्मणी साहू, उषा भारती, नूतन ध्रुव, राजकुमार सिन्हा, अग्नू राम, लोकेश सिन्हा, गिरधारी सिन्हा, मनोहर लाल सिन्हा, चंद्रप्रकाश पाटले, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रामकुमार सिन्हा, अर्जुन साहू, संतोष ध्रुव, रुपेश कुमार साहू, रामरतन देवांगन, किशोर साहू, अशोक कुमार साहू, जगदीश बघेल, रामू सिन्हा, कृष्णा लाल, गणेशराम सिन्हा, कमल सिन्हा, कुशल राम सिन्हा, डॉ नारायण सिन्हा, रोहित सिन्हा एवं शक्ति केंद्र के गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।