राजनांदगांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 18 मार्च। कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के माध्यम से संगठन गांव-गांव तक पहुंच रहा है। पदाधिकारी व कार्यकर्ता ग्रामीणों के बीच पहुंचकर प्रदेश कांग्रेस सरकार की जनहितैषी योजनाओं और हितग्राहियों को उसका लाभ दिलाने की पहल भी की जा रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार द्वारा बेरोजगारों को अप्रैल से प्रतिमाह भत्ता दिए जाना है। इसके लिए युवाओं को पंजीयन कराने प्रोत्साहित किया जा रहा है।
शुक्रवार को हाथ से हाथ जोड़ो की शुरुआत विधानसभा के पूर्वी क्षेत्र के इलाके से हुई। ग्राम दैहान में जनसंपर्क के साथ यात्रा में शामिल पदाधिकारियों व कार्यकर्ता ग्राम घुपसाल की ओर बढ़ा। यहं से ग्राम लाटमेटा, नरेठीटोला, सागर, ठाकुरबांधा, मुंजालपाथरी, मुंजालकला, बीजेपार, अछोली, आमगांव होते हुए यात्रा अंतिम पड़ाव कुमर्दा ब्लॉक मुख्यालय पहुंची।
विधायक प्रतिनिधि व किसान नेता चंदू साहू लोगों के बीच पहुंचकर उनसे चर्चा कर रहे हैं। चंदू ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा हर उस तबके के लिए की जा रही है, जो केंद्र की गलत नीतियों से परेशान हैं। यह यात्रा हर वर्ग को एक-दूसरे से जोडऩे का कार्य कर रही है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुमर्दा अध्यक्ष अब्दुल खान, जिला पंचायत सदस्य कांति भंडारी, यात्रा के कुमर्दा ब्लॉक प्रभारी एकनाथ सिन्हा ने भी अपने-अपने विचार रखे। यात्रा में भोलाराम साहू, एकनाथ सिन्हा, अब्दुल खान, कांति भंडारी, नरेश शुक्ला, लालचंद साहू, देव पन्द्रों, फकीर साहू, ओमप्रकाश पडौती, दिनेश ठाकुर, विजय भारद्वाज, शैलेन्द्री सिन्हा, धर्मेन्द्र साहू, पन्ना लाल साहू, इंद्राणी धनकर, सावित्री साहू आदि शामिल थे।