दुर्ग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 18 मार्च। नगर निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के आदेशानुसार निगम क्षेत्रांतर्गत वृद्ध, बीमार, भिखारी, घुमन्तु लोगों का सर्वे के लिए आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निगम अधीनस्थ अधिकारी व कर्मचारियों को शहर के अंदर भीख मांगने वाले भिखारियों व वृद्ध लोगो की खोजबीन के लिए निर्देश दिए।
इस क्रम में उपायुक्त मोहेंद्र साहू, सहायक राजस्व अधिकारी दुर्गेश गुप्ता,भुवनदास साहू, योगेश सूरे, शशिकांत यादव, ईश्वर वर्मा के अलावा राजस्व विभाग और बाजार विभाग द्वारा शहर का निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण के दौरान नागपुर से एक दिन पूर्व ही आये यादन भालेकर को वृद्धा आश्रम ले जाने पर घर वापस नागपुर जाने बात किया गया जिसे रेलवे स्टेशन में छोड़ा गया। बिहार के विजय यादव को कि भीख मांगते पकड़ा गया उसे भी वृद्धा आश्रम छोडऩे की बात पर रेलवे स्टेशन को वापस चले गये।
जोरातराई गांव जिला दुर्ग जोहितीन बाई द्वारा बताया गया रोड सुबह 9 बजे आ भीख मांगकर शाम तक जाने की बात किया, जिसे दोबारा निगम क्षेत्र में दिखाई देने पर वृद्धा आश्रम छोडऩे की चेतावनी देकर नगर निगम क्षेत्र में दोबारा भीख मांगने पर मना किया गया है। दुर्ग क्षेत्र में नगर पालिक निगम कर रही है भिखारी की खोजबीन, शहर के मुख्य चौक चौराहों का निरीक्षण कर भेजेंगे वृद्धा आश्रम।