बस्तर

मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा पर वृत्त स्तरीय कार्यशाला
19-Mar-2023 2:52 PM
मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा पर वृत्त स्तरीय कार्यशाला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 19 मार्च।
मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना पर वृत्त स्तरीय कार्यशाला  का आयोजन 18 मार्च को वन विद्यालय जगदलपुर  में  किया गया।

कार्यक्रम में जगदलपुर वन वृत्त के मुख्य वन संरक्षक  मोहम्मद शाहिद ने योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि 21 मार्च को मुख्य मंत्री  भूपेश बघेल द्वारा योजना के शुभारंभ किया गया था। सिंचित रोपण में क्या क्या सावधानियां बरतनी है तथा क्षेत्र तैयारी की  समीक्षा की गई। पूर्व केंद्रीय मंत्री  अरविन्द नेताम के द्वारा भी कार्यशाला को संबोधित किया गया तथा उनके द्वारा इस योजना को शासन की बहुत ही महत्वपूर्ण एवं किसानों के लिए बहुत ही लाभकारी योजना बताई गई । कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना में क्षेत्र तैयारी से लेकर पौधरोपण तक की महत्वपूर्ण तथा तकनीकी जानकारी कृषकों को तथा कर्मचारियों अधिकारियों को दी गई। कार्यक्रम में पूरे वृत्त से 200 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।  कार्यक्रम में कृषकों के बीच योजना को लेकर अत्यधिक उत्साह देखा गया।

कार्यशाला में जगदलपुर वन वृत्त के समस्त वनमंडलाधिकारी, मुख्य मंत्री वृक्ष संपदा योजना के 21 मार्च  को सिंचित रोपण के किसान व हितग्राही तथा वन वृत्त के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news