बलौदा बाजार

बदली और बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट
19-Mar-2023 2:58 PM
बदली और बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 19 मार्च
। जिले में इन दिनों मौसम ने करवट ली है। पहले तो बदली और बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट आई लेकिन जिले में शुक्रवार और शनिवार को हुई बारिश ने सावन की याद दिला दी।
 शनिवार की रात भी जिले के कई हिस्सों में बारिश हुई, पड़ोसी जिले में ओले गिरने के बाद रोड पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई। राहगीर रुक कर इस पल को कैमरे में कैद करते नजर आए। विदित हो कि समुद्र से बड़ी मात्रा में नमी प्रदेश में आ रही है इसी कारण जिले में भी पिछले 2 दिन से मौसम ठंडा है।

कल सुबह और दोपहर में मौसम ने अचानक अपना मिजाज बदला और तूफान के साथ बारिश हुई वह आज पूरे दिन ठंडी हवाएं चलते रही। इससे ठिठुरन की स्थिति बनी रही जानकारी के अनुसार शनिवार की देर शाम और रात में बलौदाबाजार जिले से लगे जिले हल्की से मध्यम बारिश हुई। विदित हो कि मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी जारी कर दी थी शनिवार की सुबह से ही जिले में पहले तेज हवा चली उसकी साथ बारिश शुरू हो गई। लोग बारिश का मजा लेते रहे सुबह से शुरू हुई बौछारें रुक-रुक कर 1 बजे तक चलती रही इसके चलते मौसम ठंडा हो गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पश्चिम विक्षोभ और द्रोणिका के असर से प्रदेश में मौसम में बदलाव जारी हुआ है।

गर्मी से भी राहत
बरहाल मौसम के मिजाज में आए बदलाव से ठंडकता का असर बना हुआ है। पूर्व में गर्मी के प्रभाव से लोग हलकान होने लगे थे। मौसम के बदलाव और तापमान में गिरावट के बाद गर्मी से लोगों को राहत की सांस ली है। इधर मौसम के इस उतार-चढ़ाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पडऩे की आशंका बनी हुई है।

जिले में अंधड़ और सूरज वजपाट की आशंका
मौसम विभाग ने शनिवार को भी येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले तीन दिनों से मौसम विभाग का अनुमान भी बिल्कुल सटीक निकला है। और चेतावनी जारी की गई है कि अगले 24 घंटे में प्रदेश के बलौदाबाजार, कोरिया, बिलासपुर, मुंगेली, जांजगीर चांपा, बेमेतरा, राजनांदगांव उनके लगे हुए जिले में एक-दो स्थानों पर गर्जन चमक के साथ अंधड़ चलने और वजपात होने की संभावना है। वहीं पेंड्रा रोड, कोरबा, कबीरधाम, महासमुंद, दुर्ग, रायपुर, बालोद, धमतरी, कांकेर, नारायणपुर, कोडागांव व उनके लगे हुए। जिलों में एक दो जगहों पर गर्जन चमक के साथ अंधड़ चलने और अकाशी बिजली गिरने की संभावना है।

सब्जियों की फसल को नुकसान की आशंका
इधर मौसम में हो रहे। बदलाव का असर इन दिनों किसानों द्वारा लिए जा रहे फसल पर होने का अनुमान लगाया जा रहा है। क्षेत्र में कई किसान इन दिनों गेहूं, चना, सरसों, लाखड़ी अ राहर इत्यादि की फसल ले रहे हैं। वही गाडिय़ों में सब्जियों की फसल ली जा रही है। जिसमें सब्जियों के फसल पर खासा असर पडऩे की आशंका जताई जा रही है। अंचल के किसानों का कहना है कि खेतों में खड़ी फसल को नुकसान होने की आशंका कम है। फसल लटक कर रखे हुए हैं। उनके फसल प्रभावित होने की आशंका है इधर कृषि विभाग की मानें तो हल्का-फुल्का असर होने की आशंका है विभाग द्वारा इसकी जानकारी एकत्र की जा रही है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news