गरियाबंद

भाजपा का बूथ सशक्तिकरण अभियान
19-Mar-2023 3:06 PM
भाजपा का बूथ सशक्तिकरण अभियान

मोदी सरकार हर वर्ग के विकास के लिए कार्य कर रही है-रामूराम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम,  19 मार्च।
भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत फिंगेश्वर मंडल के शक्ति केंद्र खुटेरी में सशक्तिकरण अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें वरिष्ठ भाजपा नेता एवं शक्ति केंद्र प्रभारी रामू राम साहू ने बूथ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बैठक में केन्द्र सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए संगठन में मजबूती प्रदान करने कार्यकर्ताओं में जोश भरा।

श्री साहू ने कहा कि कांग्रेस ने देश में 60 साल तक राज किया है। गरीबी हटाने का केवल नारा लगाता रहा। वास्तव में गरीबी हटाने का काम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। मोदी जी के नेतृत्व में भारत देश आर्थिक मामलों के साथ.साथ सुरक्षा एवं अन्य मामलों में भी विश्व के सर्वोच्च शिखर पर आया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार बिना भेदभाव के पूरे देश का एवं हर वर्ग के विकास के लिए कार्य कर रही है। देश में समान भाव से गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजनाए महिलाओं को उज्जवला गैस, किसानों को किसान सम्मान निधि के साथ.साथ कोरोना काल में मुक्त वैक्सीन मुक्त अनाज देने का काम किया है।

श्री साहू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 17 मार्च से 27 मार्च तक 10 दिन प्रदेश भाजपा के निर्देश पर मतदान केंद्र सशक्तिकरण का कार्य करना है।

उक्त कार्यक्रम में शक्ति केंद्र प्रभारी रामू राम साहू  के अलावा संयोजक लिखन निषाद, बूथ अध्यक्ष एन सिंह साहू, वरिष्ठ कार्यकर्ता दयाराम साहू, जनपद सदस्य प्रतिनिधि एवं युवा नेता गजेंद्र निषाद, विसे लाल निषाद, रूप कुमार साहू, मडवाडीह के रोहित मांडले, युवा नेता विनोद साहू, परमानंद निषाद, भागवत साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news