महासमुन्द

प्रथम सैल्यूट तिरंगा प्रदेश सम्मेलन-वीर नारायण सिंह तिरंगा अवॉर्ड 2 जून को
19-Mar-2023 3:07 PM
प्रथम सैल्यूट तिरंगा प्रदेश सम्मेलन-वीर नारायण सिंह तिरंगा अवॉर्ड 2 जून को

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 19 मार्च।
कल शनिवार 18 मार्च को साढ़े 12 से 1 बजे के बीच सैल्यूट तिरंगा एक राष्ट्रवादी संगठन की महाबैठक महासमुंद में आहुत हुई। उसमें आगामी 2 जून को आयोजित प्रथम सैल्यूट तिरंगा प्रदेश अधिवेशन एवम शहीद वीर नारायण सिंह तिरंगा अवॉर्ड कार्यक्रम को लेकर रूपरेखा रणनीति तय की गई।

बरसते पानी में सभा को संबोधित करने बिलासपुर से पहुंचे हितेश तिवारी प्रमुख वक्ता ने कहा कि उक्त कार्यक्रम के उद्देश को आम जन मानस तक पहुंचाने हेतु यह बैठक आहुत है। नारियों की रक्षा और सुरक्षा, देश हित के कार्य,भारत को विश्व गुरु बनाने हेतु यह राष्ट्रनीति युवाओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से तैयार की गई है।

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम मानिकपुरी तथा प्रदेश के उपाध्यक्ष महाकाल कुमी ने भी सभा को संबोधित किया और योजनाओं की जानकारी दी। दिनेश सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से कृष्ण कुमार बिल्लू चंद्राकार, भूपेश देवांगन, रानू चंद्राकर, बुधराम कुर्रे,परमेश्वर चक्रधारी, डोमन चंद्राकार, लाल चंद दीवान, रतन लाल मनाडे, लखन ध्रुव, पूरन टंडन, सैत राम बंजारे,धीरज सिन्हा, महेंद्र चंद्राकर, आचार्य देव नारायण, कान्हा चंद्राकार, दूज राम साहू, सरपंच खट्टी दुलरवा राम धीवर, ग्राम प्रमुख सिरपुर दिलीप चौहान, संजू सिन्हा, अनिल चौहान,विपिन शर्मा आदि मौजूद थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news