कांकेर

पहला जिला अस्पताल, जहां होगी एमआरआई जांच
19-Mar-2023 4:49 PM
पहला जिला अस्पताल, जहां होगी एमआरआई जांच

सीएम बघेल ने किया मशीन का लोकार्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर/रायपुर, 19 मार्च।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कोसरिया मरार(समाज) महासम्मेलन और शपथ  ग्रहण समारोह में शामिल होने कांकेर जिले के ग्राम करप पहुंचे। पारम्परिक नृत्य कर स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री का  आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री  बघेल ने 143 करोड़ 92 लाख रूपये के 95 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।
चिरायु योजना से लाभान्वित हुए 5 बच्चों ने गुलाब का फूल भेंटकर मुख्यमंत्री को  धन्यवाद दिया। चार बच्चों के जन्मजात हृदय रोग का हुआ इलाज, एक बच्चे को जन्मजात मोतियाबिंद से  निजात मिली।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ महतारी और कोसरिया मरार (पटेल) समाज की आराध्या शाकम्भरी माता की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की समृद्धि व खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री  बघेल  का कोसरिया मरार (पटेल ) समाज के लोगों ने फूलों की माला तथा छिंद पत्ते के मौर से बना मुकुट पहनाकर  स्वागत किया। कांकेर जिला अस्पताल में स्थापित एमआरआई मशीन का मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने करप से बटन दबाकर शुभारंभ किया।

प्रदेश का पहला जिला अस्पताल, जहां मिलेगी एमआरआई जांच की सुविधा।स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार से स्वस्थ छत्तीसगढ़ की संकल्पना को मिल रहा मजबूत आधार।कांकेर और आसपास के क्षेत्र के मरीजों को  सीधा लाभ होगा।एमआरआई के लिए मरीजों को  बाहर नहीं जाना होगा। एक करोड़ 49 लाख की लागत से एम आर आई मशीन स्थापित की गई है।

कोसरिया मरार(पटेल) समाज के महासम्मेलन  में अपने संबोधन की शुरुआत उन्होंने शाकम्भरी माता को नमन करते हुए की। श्री बघेल ने कहा कांकेर जिले में निरंतर विकास कार्य जारी है, स्कूल कॉलेज खुल रहे हैं। मेडिकल कॉलेज खोल रहे है, हाट बाजार में ग्रामीणों को इलाज मिल रहा है। पिछड़ा वर्ग के लिए विशेष छात्रावास कांकेर में खोला गया था, अब संभाग मुख्यालय और बड़े जिलों में भी पिछड़े वर्ग के लिए छात्रावास खोलने जा रहे हैं।

आज छत्तीसगढ़ में पूरे देश का 74 फीसदी लघु वनोपज खरीदी हो रही है, जिसका वैल्यू एडिशन किया जा रहा है, वनांचल के लोग की बेहतर आय हो रही है। छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक  में सर्वाधिक पुरस्कार जीतने पर कांकेरवासियों को बधाई दी। कोसरिया मरार (पटेल) समाज के लिए कांकेर में सामाजिक भवन निर्माण के लिए 50 लाख रूपये दिए जाने की घोषणा की।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news