महासमुन्द

मारुति महायज्ञ की तैयारी जोरों पर
20-Mar-2023 3:38 PM
मारुति महायज्ञ की तैयारी जोरों पर

6 अप्रैल को कलश यात्रा के साथ होगा आगाज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 20 मार्च।
आगामी छह अप्रैल से शहर के दादाबाड़ा में आयोजित होने वाले पांच दिवसीय श्री मारूति महायज्ञ के लिए पं. पंकज महाराज के सानिध्य में मुख्य यजमान संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर के मार्गदर्शन में जोरशोर से तैयारी की जा रही है। मंडप की तैयारी के साथ ही यज्ञस्थल पर खदर लगाया जा रहा है। सफल आयोजन के लिए समिति के सदस्य जुटे हुए हैं।

गौरतलब है कि पिछले दिनों शहर के दादाबाड़ा में श्री मारुति महायज्ञ के लिए नगर पुरोहित पं पंकज महराज के सानिध्य में मुख्य यजमान के रूप में संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर की उपस्थिति में विधि विधान से धरती पूजन किया गया। इधर श्री मारुति महायज्ञ के लिए जोरशोर से तैयारी की जा रही है। कलश यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी सुनिश्चित किए जाने समिति के सदस्य तैयारी कर रहे हैं। छह अप्रैल को कलश यात्रा के साथ श्री मारूति महायज्ञ का आगाज होगा।

यज्ञस्थल पर मंडप की तैयारी की जा रही है। वहीं यज्ञस्थल पर खदर भी लगाया जा रहा है। यहां 21 कुंड का निर्माण होना है, जिसमें सौ जोड़ा यज्ञ में शामिल होंगे। श्री मारूति महायज्ञ आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि छह अप्रैल को श्रीगणेश पंचांग पूजन, कलश जलयात्रा व मंडप प्रवेश का कार्यक्रम होगा। सात अप्रैल को आव्हान पूजन,अग्नि स्थापना हवन, प्रवचन, आठ अप्रैल को पूजन यज्ञ, महाआरती, भजन कीर्तन, प्रवचन,9 अप्रैल को पूजन यज्ञ, महाआरती, भजन कीर्तन, प्रवचन तथा दस अप्रैल को पूजन, पूर्णाहूति यज्ञांत, प्रसादी वितरण किया जाएगा।

श्री मारूति महायज्ञ में मप्र जावरा के बालयोगी श्री विष्णु अरोड़ा मुख्य प्रवचनकर्ता होंगे। प्रतिदिन सुबह सात से 9 बजे तक पूजन, दस बजे से 12 बजे तक यज्ञ, दोपहर 12 बजे मध्यान्ह आरती, दोपहर दो बजे से चार बजे तक भजन कीर्तन, सात अप्रैल से 9 अप्रैल तक शाम चार बजे से साढ़े छह बजे तक प्रवचन व शाम सात बजे आरती का कार्यक्रम होगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news