गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 20 मार्च। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा कार्यकर्ताओं को अल्प विस्तारक के रूप में बूथों पर भेजा जा रहा है। मंडल के सभी विस्तारक अपने-अपने शक्ति केंद्र में जाकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर शक्ति केंद्र को विस्तारित करने का कार्य कर रहे हैं ।
भाजपा मंडल नवापारा के अंतर्गत परसदा शक्ति केंद्र के विस्तारक युवा भाजपा नेता किशोर देवांगन के कहा कि हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को मेरा बूथ सबसे मजबूत की तर्ज पर कार्य करते हुए अपने अपने बूथों को मजबूत बनाना है। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। इसमें बूथ स्तर से लेकर उच्च स्तर तक के प्रत्येक कार्यकर्ता को समान स्थान पर रखा गया है। सभी को बूथ पर निष्ठा पूर्वक कड़ी मेहनत के साथ काम करना है। देवांगन ने कहा कि बूथ संरचना की मजबूती ही जीत का आधार है।
केन्द्र सरकार की योजनाओं को अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हम सभी लोगो की है। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आत्मनिर्भर भारत के सपने को गति प्रदान करने के लिए हम सभी को अपने बूथ को मजबूत करना होगा।
उक्त बूथ सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत ग्राम परसदा के बूथ106 व 107 में युवा भाजपा नेता किशोर देवांगन,मालती ध्रुव, राम खिलावन साहू ,जगदीश साहू ,नंद कुमार वर्मा, अंजली वर्मा, बैसाखू ध्रुव, वीरेंद्र खुटियारे, बोधन ध्रुव, तीरथ साहू , नरेंद्र कुमार साहू ,सुनील दुबे, विजय साहू, विनोद साहू, संतराम बारले एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।