रायपुर
शिक्षा विभाग में 1,21,743 अधिकारी कर्मचारियों ने ओपीएस चुना
21-Mar-2023 4:30 PM

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 मार्च। छत्तीसगढ़ में शिक्षा विभाग में 1,21,743 अधिकारी कर्मचारियों ने ओल्ड पेंशन स्कीम को चुना है। 34,501 अधिकारी कर्मचारियों ने कोई विकल्प नहीं दिया है।
भाजपा के रजनीश सिंह ने पूछा कि 15 फरवरी, 2023 की स्थिति में विभाग के कितने कर्मचारी व अधिकारियों ने एनपी.एस. के स्थान पर ओपीएस के लिए सहमति दी है, कितनों ने सहमति नहीं दी है? इस संबंध में क्या निर्देश कब जारी किए गए।
मंत्री डॉ. टेकाम ने कहा कि 15 फरवरी, -23 की स्थिति में विभाग के 1,21,743 अधिकारी कर्मचारियों ने एनपीएस के स्थान पर ओपीएस के लिए सहमति दी है। 34,501 अधिकारी कर्मचारियों ने कोई विकल्प नहीं दिया है।