कोण्डागांव
जयपाल सिंह मुंडा को किया याद
21-Mar-2023 9:39 PM

कोण्डागांव, 21 मार्च। बाबा साहेब सेवा संस्था कार्यालय में जयपाल सिंह मुंडा की 53वीं पुण्यतिथि मनाई गई। उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। उनके द्वारा संविधान सभा के सदस्य रूप में किए गए कार्यों एवं हॉकी में ओलंपिक गोल्ड मेडल जीतने आदि का उल्लेख किया गया । ज्ञात हो कि जयपाल सिंह मुंडा भारतीय आदिवासियों और झारखंड आंदोलन के एक सर्वोच्च नेता थे। वे एक जाने माने राजनीतिज्ञ, पत्रकार, लेखक, संपादक, शिक्षाविद् और 1925 में ‘ऑक्सफोर्ड ब्लू’ का खिताब पाने वाले हॉकी के एकमात्र अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी थे। उनकी कप्तानी में 1928 के ओलिंपिक में भारत ने पहला स्वर्ण पदक प्राप्त किया। उनकी जीवनी पर पंचू सागर, साधु मरकाम, एडवोकेट तिलक पांडे ने भी प्रकाश डाला।