रायगढ़

कलेक्टर ने की बड़ी सर्जरी, अब आएगी विभागीय कार्यों में कसावट
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 21 मार्च। रायगढ़ जिला मुख्यालय में लंबे समय से विभिन्न कार्यालयों में जमे लिपिकों के पदभार कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा द्वारा कल देर शाम बदलने के आदेश जारी किये हैं। जानकार सूत्रों की मानें तो बीते दस सालों से एक ही विभाग में जमे लिपिकों की कार्यप्रणाली को लेकर शिकायतें भी मिल रही थी। साथ ही साथ विभागीय कार्य भी प्रभावित हो रहे थे।
कलेक्टर तारण सिन्हा ने अपने जारी आदेश में 37 लिपिकों को अपनी सूची में शामिल करते हुए उनके प्रभार बदल दिये हैं। उनके अनुसार कार्यालयीन कार्य को सुचारू रूप से संपादित करने के उद्देश्य से राजस्व स्थापना अंतर्गत जिला मुख्यालय रायगढ़ के विभिन्न शाखाओं एवं कार्यालयों में पदस्थ 37 कर्मचारियों को आगामी आदेश पर्यन्त नवीन पदस्थापना में कार्य करने हेतु आदेश जारी किया है। इस आदेश के बाद उन लिपिकों में हडकंप मच गया है जो एक सीट पर कई सालों से जमे हुए थे।
कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में जिन लिपकों के प्रभार बदले हैं उनमें सहायक अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार पण्डा को अपने कार्यों के साथ-साथ जिला कार्यालय के भू-अर्जन शाखा में पदस्थ किया गया है। इसी तरह सहायक ग्रेड-2 सुरेश लक्ष्मे को रीडर अपर कलेक्टर-01 (एस) (पदस्थापना परिवर्तन), सहायक ग्रेड-2 जीवधन डनसेना को संलग्नीकरण समाप्त करते हुए पूर्ववत खाद्य शाखा, सहायक ग्रेड-2 श्रीमती गौरी श्रीवास्तव को शिकायतध् सामा. अभि.कोष्ठध्पासपोर्ट शाखा, सहायक ग्रेड-2 सत्येन्द्र मेहर को कलेक्टर रीडर, सहायक ग्रेड-2 रामदयाल पटेल को वित्त स्थापना, सहायक ग्रेड-2 रमाकांत स्वर्णकार को सहायक अधीक्षक (रा.), सहायक ग्रेड-2 सूरज कुमार खर्रा को कलेक्टर स्टेनो-01, सहायक ग्रेड-2 गोविन्द राम परधान को खाद्य शाखा, सहायक ग्रेड-2 राजकुमार सिदार को जिला कार्यालय रायगढ़ सूचना का अधिकार शाखाध् जनगणनाध्बीस सूत्रीय, सहायक ग्रेड-2 श्रीमती जानकी यादव को वरिष्ठ लिपिक शास.आवास गृह आबंटन, सहायक ग्रेड-2 पदमा देवांगन को अतिरिक्त वरिष्ठ लिपिक, सहायक ग्रेड-2 डीकाराम शेष को राजस्व लेखापाल राजस्व आपदा शाखा, सहायक ग्रेड-2 मधुबाला उके को अनुविभागीय अधिकारी (रा.)रायगढ़ (पदस्थापना परिवर्तन), सहायक ग्रेड-2 हेमप्रसाद साव को जिला नाजिर, स्टेनोग्राफर वर्ग-2 संदीप कुमार यादव को कलेक्टर स्टेनो-2, सहायक ग्रेड-3 मुकेश कुमार को सहायक भू-अर्जन शाखा के कार्यों के साथ वित्त लेखाध्देयक लिपिक के सहयोग, सहायक ग्रेड-3 विनोद कुमार साहू को राजस्व लेखापाल के सहायक बनाये गये है।
सहायक ग्रेड-3 उमेश कुमार यादव को विभागीय जांच न्यायिक लिपिक के सहायक, सहायक ग्रेड-3 कुलदीप खैरवार को अपने कार्यों के साथ-साथ पुरातत्व एवं संस्कृतिध्पर्यटन, सहायक ग्रेड-3 बेरनार्ड एक्का को लायसेंस शाखा का संपूर्ण प्रभार एवं समय-समय पर स्थापना लिपिक के सहयोग, सहायक ग्रेड-3 रूपेश कंवर को सहायक शिकायत शाखा का प्रभार दिया गया है। इसी तरह सहायक ग्रेड-3 कु.रेखा धु्रवे को सहायक रीडर अपर कलेक्टर-01 (एस.),सहायक ग्रेड-3 कु.सुनिता लकड़ा को व्यवहारवादध्सोलेशियम फण्डध्अ.अ.ऊ.के कार्यों के साथ-साथ सहायक अधीक्षक (रा.)के सहायक, सहायक ग्रेड-3 कु.फ्रांसिस्का खलखो को सहायक वरिष्ठ लिपिक साथ-साथ चिटफंड शाखा, सहायक ग्रेड-3 प्रशांत कुमार पण्डा को समय-सीमाध्अधीक्षक शाखाध् प्रपत्र लिपिक, सहायक ग्रेड-3 कलेश्वर चैहान को सहायक वित्त लेखादेयक लिपिक, सहायक ग्रेड-3 कु.अनिता महंत को तहसील कार्यालय रायगढ़, सहायक ग्रेड-3 विरेन्द्र कुमार राठिया को रीडर न्यायालय अपर कलेक्टर-2 (आर),सहायक ग्रेड-3 रामप्रसाद सिदार को तहसील कार्यालय रायगढ़ (पदस्थापना परिवर्तन), सहायक ग्रेड-3 प्रदीप राठिया को अपने वर्तमान कार्यों के साथ-साथ लोक सेवा गारंटी शाखा, सहायक ग्रेड-3 आनंद ठेठवार को कलेक्टर रीडर के सहायकध्राजस्व मोहर्रिर, स्टेनोटायपिस्ट श्रीमती वंदना झरिया को कार्यवाही विवरण अपर कलेक्टर स्टेनो (आर.), स्टेनोटायपिस्ट अल्पा बेहरा को स्टेनो टू एडीएम, स्टेनोटायपिस्ट राजेश सिंह कंवर को अवकाश रक्षित, सहायक ग्रेड-3 कु.दीपा कश्यप को कलेक्टर जनदर्शनध्मुख्यमंत्री जनदर्शन, पीजीएन जनसंवाद (पदस्थापना परिवर्तन)एवं सहायक ग्रेड-3 श्रीमती मीना देवांगन को आवक शाखा जिला कार्यालय (पदस्थापना परिवर्तन)के पद पर पदस्थ किया गया है।
कई लिपिकों की गंभीर शिकायतें
विभागीय सूत्रों की मानें तो लंबे समय बाद कलेक्टर ने जिन 37 लिपिकों का प्रभार बदला है उनमें एक दर्जन से भी अधिक लिपिक ऐसे थे जो कार्यालय में बरसों से जमे रहकर मनमानें तरीके से काम कर रहे थे और उनके उपर लेनदेन के अलावा अन्य कई गंभीर शिकायतें थी। राजस्व विभाग से लेकर तहसील कार्यालय के लिपिक इसमें शामिल थे और अब उनके प्रभार अचानक बदल दिये जाने से वे अपने राजनीतिक आकाओं का समर्थन जुटाने में जुटे हुए है, ताकि उनकी कमाई का जरिये जस का तस बना रहे। लेकिन लगता नही कि कलेक्टर तारण सिन्हा के आदेश के बाद इनकी मनमानी अब चलेगी।