राजनांदगांव
हर्ष कुमार ललित कला अकादमी से सम्मानित
22-Mar-2023 3:00 PM

राजनांदगांव, 22 मार्च। दुर्ग सांसद विजय बघेल द्वारा लोक गीतकार हर्ष कुमार बिंदु को ललित कला अकादमी, भारत सरकार नई दिल्ल के एग्जीक्यूटिव बोर्ड मेंबर छग राज्य इकाई कमेटी द्वारा समकालीन भारतीय गायन में उत्कृष्ट योगदान हेतु प्रदत राष्ट्रीय कला पुरोधा सम्मान 2023 से सम्मानित किया। भिलाई सेक्टर -5 स्थित सांसद निवास में आयोजित कार्यक्रम में ललित कला अकादमी भारत सरकार द्वारा लोक साहित्य के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट सेवा के लिए सांसद विजय बघेल द्वारा प्रख्यात रचनाकार हर्ष कुमार बिन्दु को कला पुरोधा सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया।
श्री बिंदु की इस उपलब्धि पर राजेश मारू, ठा. विरेन्द्र बहादुर सिंह, कमलेश सिमनकर, गणेश प्रसाद शर्मा, रोहित चंदेल, महादेव हिरवानी, विष्णु कश्यप, महेश्वर दास साहू सहित अन्य बधाइ दी।