राजनांदगांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 23 मार्च। डोंगरगढ़ पुलिस अनुभाग के मोहारा पुलिस चौकी में एक विवाहिता की दहेज प्रताडऩा की शिकायत पर सुसराली पक्ष के आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध किया गया है। ससुरालियों पर विवाहिता ने गाड़ी और नगद राशि मांगने समेत प्रताडि़त करने की शिकायत की। पुलिस ने विवाहिता के पति, सास-ससुर, डेढ सास व ननद के खिलाफ दहेज मांगने के आरोप में जुर्म दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार विवाहिता टिकेश्वरी वर्मा का तकरीबन दो साल पहले चिचोला के रहने वाले कार्तिक वर्मा के संग विधिवत रूप से विवाह हुआ था। शादी के कुछ महीनों बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा टिकेश्वरी को मायके से गाड़ी और नगद राशि नहीं लाने के नाम पर ताने दिए जाने लगे। रोज-रोज विवाहिता को ससुराल पक्ष से कम दहेज लाने पर खरीखोटी सुनाई जा रही थी। इस बात को लेकर विवाहिता ने अपने पिता को ससुराली पक्ष के रवैये को लेकर जानकारी दी गई। विवाहिता के पिता द्वारा सुसराल के लोगों से आपसी बैठक कर समझाईश दी गई। कुछ दिनों तक शांत रहने के बाद फिर से विवाहिता के साथ दहेज के नाम पर दुव्र्यवहार होने लगा।
पति द्वारा भी विवाहिता को एक लाख रुपए लाने का दबाव बनाया गया। पिता ने घर की कुछ चीजों को बेचकर एक लाख रुपए ससुराल पक्ष को दिए। फिर कुछ दिनों तक ठीक रहने के बाद फिर से रुपए और गाड़ी की मांग की गई। पति विवाहिता पर उसके पिता के नाम की खेती को अपने नाम करने के लिए भी दबाव बनाने लगा। इसी बात को लेकर विवाहिता ने ससुराल छोडऩा उचित समझा। इसके बाद उसने पुलिस में मामला दर्ज कराया। चैतूखपरी गांव की रहने वाली टिकेश्वरी की शिकायत पर पुलिस ने कार्तिकराम वर्मा, सास हीराबती वर्मा, ससुर लेखराम वर्मा, ननंद भारती वर्मा और डेढ़ सास नीता वर्मा के खिलाफ दहेज के लिए प्रताडि़त करने का आरोप लगाया। पुलिस ने सभी के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया है।