महासमुन्द

रिपा में स्थापित मशीनों की टेस्टिंग और सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाएं-कलेक्टर
23-Mar-2023 2:37 PM
रिपा में स्थापित मशीनों की टेस्टिंग और सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाएं-कलेक्टर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 23 मार्च। कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने कल कलेक्ट्रेट सभाकक्ष समय.सीमा की बैठक में महासमुंद जिले के विकासखण्ड के ग्रामीण क्षेत्र के चयनित दो-दो गौठानों में महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क रिपा में अब तक की गई प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने विद्युत विभाग के इंजीनियर से रिपा गौठानों में बिजली की उपलब्धता के बारे में पूछा। उन्होंने चयनित सभी गौठानों में 25 मार्च तक ट्रांसफॉर्मर लग जाए यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा इसी माह शनिवार 25 तारीख को छत्तीसगढ़ के सभी रिपा का उद्घाटन किया जाना है। उन्होंने सभी जनपद मुख्य कार्यपालन अधिकारियों से कहा कि मुख्यमंत्री के उद्घाटन के बाद रिपा में गतिविधियां निरंतर चलती रहें।

कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने कहा रिपा में स्थापित मशीनों की टेस्टिंग और पानी आदि की व्यवस्था भी सुनिश्चित कर ली जाए। उन्होंने कहा कि रिपा से स्थानीय युवाओं को जोड़ा जाए। यह राज्य शासन की महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक है। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस आलोक, वनमंडलाधिकारी पंकज राजपूत, अपर कलेक्टर दुर्गेश कुमार वर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. एसआर् बंजारे सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एस.आलोक ने बैठक में गौठानों में वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन एवं क्रय.विक्रय की जानकारी दी। उन्होंने रिपा में किए जा रहे सिविल वर्क के साथ ही मनरेगा में 2022-23 के लिए मनरेगा के तहत रोजगार सृजन का लक्ष्य के विरूद्ध अब तक दिए गए मानव दिवसों व भुगतान आदि की जानकारी से अवगत कराया।

वनमंडलाधिकारी पंकज राजपूत ने बीते मंगलवार मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना के शुभारम्भ की जानकारी देते हुए बताया कि देश में पहली बार सभी वर्ग के किसानों की पड़त भूमि पर वाणिज्यिक वृक्षारोपण हेतु यह योजना शासन द्वारा शुरू की गई है।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों की निजी भूमि पर वृक्षारोपण कर ग्रामीणों की आय बढ़ाने के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में ग्रीन कवर बढ़ाने की एक महत्वकांक्षी योजना है। इसके लिए सभी इच्छुक भू.स्वामी शासकीय, अद्र्धशासकीय एवं शासन की स्वायत्त संस्थाएं एवं निजी शिक्षण संस्थाएं, निजी ट्रस्ट, गैर शासकीय संस्थाएं, पंचायतें तथा भूमि अनुबंध धारक इस योजना का लाभ ले सकते हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news