गरियाबंद

नवापारा-राजिम। विधानसभा कुरूद मगरलोड क्षेत्र के प्रवक्ता योगेश साहू को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी में छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस प्रदेश सोशल मीडिया कार्यकारणी में उन्हें स्थान दिया गया है। राष्ट्रीय प्रभारी मनु जैन, प्रदेश प्रभारी राहुल खान, सह प्रभारी गुरुप्रीत, प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष विधि नामदेव, प्रदेश कन्वेनर शान एम सफी की अनुशंसा पर सदस्य नियुक्त किया गया है।
उनके नियुक्ति पर अभनपुर विधायक धनेंद्र साहू, राज्य खाद्य आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, सिहावा विधायक लक्ष्मी ध्रुव, अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष राजकुमारी दीवान, जिला अध्यक्ष शरद लोहाना, दिव्यांगजन सदस्य मोहन ललवानी, कांग्रेस नेता प्रभात राव मेघा वाले, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष भारत नहर, कुरूद मंडी अध्यक्ष नीलम चंद्राकर, कुरूद नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष शारदा लोकनाथ साहू, ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा, जिला पंचायत सभापति तारिणी नीलम चंद्राकर, सुमन संतोष साहू, मीना यतींद्र बंजारे, कांग्रेस नेता नेहरू साहू, तामेश्वर सोनकर, भूपेश सिन्हा, मेघा सरपंच शंकर साहू, नीरज कश्यप, राजू साहू, तोरण साहू सहित अनेक शुभचिन्तको, मित्रों ने बधाई दी है। योगेश साहू ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि मुझे जैसे एक सामान्य कार्यकर्ता को सोशल मीडिया की क्षेत्र में जगह देकर कांग्रेस पार्टी ने हर एक जमीनी कार्यकर्ता को जिसकी काबिलियत और लगन को पहचानते हुए उनकी मेहनत का फल जरूर एक दिन मिलता है। उन्होंने तमाम कार्यकर्ताओं जन समर्थकों और सभी कांग्रेसी विचारधारा के व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया।